बेदी, इल्मी के बाद केजरीवाल करेंगे बीजेपी ज्वाइन!
बेदी, इल्मी के बाद केजरीवाल करेंगे बीजेपी ज्वाइन!
नई दिल्ली। किरन बेदी, शाजिया इल्मी और विनोद कुमार बिन्नी के बाद अरविंद केजरीवाल भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं ?
फिलहाल भले ऐसा न हो, लेकिन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने यह भविष्यवाणी की है, देखना यह है कि लवली की यह भविष्यवाणी सही कब साबित होती है।
लवली ने संवाददाताओं से कहा- “दिल्ली के लोग अपने आप को पिछले एक साल में ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, इसलिए मुझे कोई शक-औ-शुबहा नहीं है आने वाली 7 तारीख को दिल्ली के लोग कांग्रेस को अपना आशीर्वाद और समर्थन देंगे।“
किरन बेदी, शाजिया इल्मी और विनोद कुमार बिन्नी के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उहोंने कहा- “इसमें कोई अचरज की बात नहीं है, किरन बेदी जी ने या शाजिया इल्मी ने बीजेपी ज्वाइन की, तो ये तो हम हमेशा कहते हैं आप भाजपा की बी टीम है। जो भी आप में है उसे बीजेपी में जाना ही है, अब प्रश्न ये है कि अरविंद केजरीवाल कब बीजेपी ज्वाइन करेंगे, चुनाव से पहले या चुनाव के बाद?”


