बैंकों में लंबी कतार, एटीएम कंगाल, जनता परेशान All is well
बैंकों में लंबी कतार, एटीएम कंगाल, जनता परेशान All is well
बैंकों में लंबी कतार, एटीएम कंगाल, जनता परेशान
नई दिल्ली 13 नवंबर। सप्ताहांत पर दिल्लीवासी बेशक सिनेमा, शॉपिंग की तैयारी करते हों, लेकिन इस हफ्ते के आखिर में वह बैंकों की कतार में ही खड़े मिले।
दिल्लीवासियों ने सभी बैंकों पर धावा बोला हुआ है और अपने घर का खर्च चलाने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं।
शनिवार को बैंकों में दूसरा दिन होने के बावजूद भीड़ अधिक दिखी, तो वहीं दिल्ली के कुछ अपवाद एटीएम को छोडक़र सभी शुरूआती कुछ घंटों बाद ही अर्थव्यवस्था की तरह कंगाल हो गए।
जहां लोग धन के अभाव में रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए तरस रहे हैं, तो वहीं दिल्ली पुलिस बैंकों की सुरक्षा बढ़ा रही है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों की मानें तो अर्धसैनिक बल व दिल्ली पुलिस के 3400 जवानों को बैंक व एटीएम की सुरक्षा में तैनात किया गया है, तो वहीं 200 क्विक रिएक्शन टीमों को बनाया गया है, जो सूचना पर कार्यवाही करती हैं।
अटकलों की मानें तो बैंक से नोट बदलने के लिए सैकड़ों लोगों ने काम से छुट्टी ले ली, तो वहीं पूरा दिन महज बैंक की लाईन में बिता दिया।
पुलिस अधिकारियों की मानें तो ज्यादातर स्थानों पर शांतिपूर्वक नोट बदली का काम होता रहा, हां, कई स्थानों पर नोट न मिलने की कुंठा में लोगों का गुस्सा भी निकला।
कनॉट प्लेस, द्वारका, जंगपुरा एक्सटेंशन और मेहरौली के कई बैंकों में लाईन में लगे लोग गुस्से में सड़क पर उतर आए, हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण वह दोबारा लाईन तक पहुंचा दिए गए।
नोट बदली के लिए साकेत के एक बैंक में लगे एक व्यक्ति ने बताया कि वह सुबह से कई एटीएम का चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कहीं भी नगदी नहीं मिल सकी है। आखिरकार उन्होंने एटीएम के बजाए बैंक से फार्म भरकर नगदी निकालना ज्यादा बेहतर समझा।
लोगों का मत है कि इस कदम के लिए तैयारी पर्याप्त नहीं थी।
एक निजी फर्म के मालिक ने बताया कि वह कनॉट प्लेस के ई ब्लॉक स्थित बैंक में सुबह आठ बजे से खड़े हैं और उनके आगे भी कई लोगों की भीड़ है। करीबन एक घंटा खड़े रहने के बाद बैंक कर्मचारियों ने सर्वर डाउन होने की बात बताई, जिसके बाद सभी लोग दूसरे बैंक की लाईन में खड़े हुए। वहां भी कुछ घंटों बाद अधिकारियों ने बताया कि नगदी खत्म हो गई है, जिसके चलते सैकड़ों लोग समय खर्च करने के बाद ही गरीब ही रह गए।
इसी तरह महरौली, आईटीओ और द्वारका में भी कुछ ही घंटों में एटीएम से पैसे फुर्र हो गए और आने जाने वाले लोग किस्मत आजमाने के लिए एटीएम कार्ड लगाकर दुख भरी मुस्कान के साथ लौट रहे थे।
महरौली में एक गृहणी ने बताया कि वह नगदी निकालने के लिए घर का काम जल्दी खत्म करके बैंक आईं, लेकिन कई एटीएम घूमने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिल सके। बैंक में जाने पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ बैंक के बाहर विरोध करती नजर आई, वहां कोई लाईन नहीं थी, जिसके बाद वह खाली हाथ वापस घर लौट आईं।
दूसरी ओर, चांदनी चौक में भगदड़ मचने की चार लोगों के घायल होने की खबर फैल गई, हालांकि पूरे इलाके का दौरा करने के बाद पुलिस ने इसे अफवाह करार दिया।
जिला पुलिस अतिरिक्त उपायुक्त ईशा पांडे ने ट्वीट करते हुए बताया कि चांदनी चौक में कोई भगदड़ नहीं हैं, अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है।
There is no stampede outside any #Bank or #ATM in #ChandniChowk. Please don't spread or come under the influence of any #Rumour !
— Madhur Verma (@DCP_North_Delhi) November 12, 2016
Don't believe in #rumours! Situation is peaceful and people are cooperating. #CashRush #Bealert
— Esha Pandey, IPS (@PandeyEsha) November 12, 2016
Appeal to all to maintain peace and law and order when waiting in line at Bank! #Bealert #Besafe #CashRush #Alliswell
— Esha Pandey, IPS (@PandeyEsha) November 12, 2016
Appeal to all to maintain peace and law and order when waiting in line at Bank! #Bealert #Besafe #CashRush #Alliswell
— Esha Pandey, IPS (@PandeyEsha) November 12, 2016
(इनपुट-देशबन्धु)
http://www.hastakshep.com/oldhindi/2016/11/11/demonetisation-racial-riots-racism
http://www.hastakshep.com/oldhindi/2016/11/13/janata-trast-bhrashtachari-mast-demonetisation-breaking
http://www.hastakshep.com/oldhindi/2016/11/13/how-to-convert-black-money-to-white-money-query-is-popular-on-google-india


