बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल : दिखने लगा असर, खाली होने लगे एटीएम
बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल : दिखने लगा असर, खाली होने लगे एटीएम
नई दिल्ली, 30 मई। बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल का असर दिखने लगा है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, एटीएम खाली होने लगे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अभी से ही एटीएम खाली हो गए हैं। लोग कैश की किल्लत से जूझ रहे हैं। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि वे सभी परेशानियों का सामने कर रहे हैं, क्योंकि वहां के किसी भी एटीएम में कैश नहीं हैं।
बता दें सरकारी और निजी क्षेत्र के करीब 10 लाख से ज्यादा बैंककर्मी आज 30 मई से दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। ये लोग इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) की तरफ से पूर्व में प्रस्तावित दो प्रतिशत से अधिक वेतन वृद्धि नहीं करने का विरोध कर रहे हैं।
इस हड़ताल का नेतृत्व यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) कर रहा है, जो कि नौ यूनियनों का नेतृत्वकारी संगठन है।
बैककर्मी वेतन में जल्द बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। वेतन में एक नवंबर, 2017 से वृद्धि नहीं हुई है।
As 2-day banks strike called by United Forum of Banking Unions (UFBU) over wage revision begins, ATMs run out of cash in Moradabad. Locals say, "We are facing problems because there is no cash in the ATMs around. Even there are connectivity issues." pic.twitter.com/wzpfcaUsBf
— ANI UP (@ANINewsUP) May 30, 2018
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="5649734626″>
Bank workers hold protest in Varanasi demanding an immediate wage revision. United Forum of Banking Unions (UFBU), an umbrella body of nine bank unions has called for a 2-day nationwide bank strike against wage hike proposed by the Indian Banks' Association (IBA). pic.twitter.com/5iiktJjH6T
— ANI UP (@ANINewsUP) May 30, 2018


