बोले मुलायम, सपा का अध्यक्ष मैं और अखिलेश हैं मुख्यमंत्री, रामगोपाल कुछ भी नहीं
बोले मुलायम, सपा का अध्यक्ष मैं और अखिलेश हैं मुख्यमंत्री, रामगोपाल कुछ भी नहीं
बोले मुलायम, सपा का अध्यक्ष मैं और अखिलेश हैं मुख्यमंत्री, रामगोपाल कुछ भी नहीं
नई दिल्ली, 8 जनवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) में मचे घामासान के बीच रविवार को पार्टी के संस्थापक व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने साफ कर दिया कि वह अभी भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और एक गुट द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए गए फैसले फर्जी हैं।
मुलायम ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव अभी भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, जबकि रामगोपाल पार्टी के कुछ भी नहीं।
मुलायम ने यहां संवाददाताओं से कहा,
"मैं सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं और अखिलेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री।"
सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव को चूंकि छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है, इसलिए उनके पास पार्टी अधिवेशन बुलाने का कोई अधिकार नहीं था।
बता दें अखिलेश यादव के समर्थक रामगोपाल गुट ने एक जनवरी को लखनऊ में बुलाए गए पार्टी अधिवेशन में मुलायम को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया था।