भगवान भारत को बचाए, हमारे पास दो हिटलर!
भगवान भारत को बचाए, हमारे पास दो हिटलर!
नई दिल्ली। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर एक विवादित बयान देते हुए जहां कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और हिंदुत्व उसकी पहचान है तो कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा 'मुझे लगता था कि देश में एक हिटलर बन रहा है, लेकिन अब लगता है कि हमारे पास दो हैं! भगवान भारत को बचाए।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर एक विवादित बयान दिया है। भागवत ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और हिंदुत्व उसकी पहचान है। उन्होंने कहा, कि हिंदुत्व हमारे राष्ट्र की पहचान है और ये सभी को खुद में समाहित कर सकता है। भागवत मुंबई में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए आयोजित सप्ताह भर के कार्यक्रम के उद्घघाटन मौके पर बोल रहे थे।
भागवत ने कहा कि वर्षों में संगठन का मुख्य उद्देश्य जाति-पाति के भेदभाव को भुलाकर सभी हिंदुओं के बीच समानता का भाव पैदा करना होगा। अगले पांच वर्षों तक संगठन इसके लिए पूरी ताकत के साथ काम करेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी हिंदू एक जगह पानी पीएं, एक स्थान पर पूजा अर्चना करें और किसी का निधन हो जाने पर उसका अंतिम संस्कार भी एक ही स्थान पर किया जाए। इन सबके लिए जाति-पाति के आधार पर कभी कोई भेदभाव नहीं हो।
उधर दिग्विजय सिंह ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, 'मुझे लगता था कि देश में एक हिटलर बन रहा है, लेकिन अब लगता है कि हमारे पास दो हैं! भगवान भारत को बचाए.' उन्होंने भागवत से सवाल किया है कि क्या हिंदुत्व एक धार्मिक पहचान है? हिंदुत्व का सनातन धर्म से क्या वास्ता है? उन्होंने सवाल किया है कि क्या हिंदुत्व के विषय में हमारे किसी वेद, पुराण, उपनिषद् में कुछ कहा गया है?
I thought we had one Hitler in making but it seems now we have Two ! God save India !
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 18, 2014
Does word Hindu or Hindutatva figure in any of our Veda Upnishad Gita Puran or any other of our Religious Scripture ?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 18, 2014
A question to Mohan Bhagwat - Is Hindutatva a Religious Identity ? What is its relationship with Sanatan Dharma ?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 18, 2014


