भाजपा कंपनी के असली दुश्मन बुद्धिजीवी हैं
भाजपा कंपनी के असली दुश्मन बुद्धिजीवी हैं
भाजपा कंपनी से असली खतरा क्या ?
मुस्लिम विरोध इनकी राजनीति का मुख्य आधार अवश्य है, पर इनकी जड़ें मूलतः बुद्धि व् तर्क के समूल विरोध में ही हैं।
यह कट्टर मुस्लिम संगठनों से मिल के भी चलते हैं
मुस्लिम विरोध इनकी राजनीति का मुख्य आधार अवश्य है, पर इनकी जड़ें मूलतः बुद्धि व् तर्क के समूल विरोध में ही हैं। मुस्लिम विरोध को यह राजनीतिक लामबंदी के रूप में इस्तेमाल करते हैं, परन्तु यह कट्टर मुस्लिम संगठनों से मिल के भी चलते हैं। जिससे आग दोनों तरफ सुलगती रहे।
याद रखिये इनके असली दुश्मन बुद्धिजीवी हैं। जो जितना प्रखर बुद्धिजीवी होगा वो इनका उतना ही बड़ा दुश्मन होगा। या तो यह बुद्धिजीवी वर्ग को घुटने टेकने को मजबूर करते हैं और अपनी सेवा के लिए मजबूर करते हैं या फिर उनके सफाये के सुनियोजित अभियान में लगते हैं।
कुछ हिन्दू प्रेमी मझोले बुद्धिजीवी आजकल बड़े खुश हैं कि वामपंथियो को उनकी औकात बतायी जा रही है और ये साले इसी लायक हैं।
याद रखिये कल आपका भी नंबर आएगा। चुन-चुन के आप भी मारे जाओगे। और जो लोग फायदा उठाने के फेर में निक्करधारी हो रहे हैं वे भी मारे जाएंगे। भयंकर घात प्रतिघात चलेंगे निक्कर गिरोह में भी।
असली नुकसान उन्हीं का होगा जो आज हिन्दू-हिन्दू चिल्लाकर सीना फुला रहे हैं। जो कौम फिरकापरस्ती के जाल में फंसती है उसके आंसू पोंछने वाला भी कोई नहीं मिलता।
समय रहते ना चेते तो सब बर्बाद कर देंगे ये असभ्यता पोषक।


