भाजपा की दूसरी सूची जारी, युवराजों के हवाले पार्टी, परिवारवाद हावी
भाजपा की दूसरी सूची जारी, युवराजों के हवाले पार्टी, परिवारवाद हावी
BJP releases second list for UP polls
हमेशा विपक्षी पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली भाजपा अब खुद परिवारवाद के आरोपों में घिरती नजर आ रही है।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
दूसरी सूची में 155 उम्मीदवारों के नाम हैं।
155 लोगों की इस दूसरी सूची में भाजपा ने परिवारवाद पर भी दावं खेला है।
प्रधानमंत्री मोदी की रिश्तेदारों के लिए टिकट न मांगने की नसीहत के बावजूद, भाजपा की सूची में परिवारवाद जमकर झलक रहा है।
अब आप को कुछ ऐसे ही नामों को बताते हैं ....
राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से टिकट दिया गया है। प्रेमलता कटियार की बेटी नीलिमा कटियार को कल्यानपुर से तो स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य को ऊंचाहार से टिकट दिया गया है।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह को पहली सूची में ही टिकट दिया जा चुका है।
उत्तराखंड में भी परिवारवाद
परिवारवाद की झलक तो उत्तराखंड की सूची में भी देखने को मिली। जहां कांग्रेस से भाजपा में आए विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा को टिकट दिया गया है। बीसी खंडूरी की बेटी रितु को भी टिकट मिला है। इसके साथ ही कांग्रेस से भाजपा में आए यशपाल आर्य और उनके बेटे को टिकट दिया गया है। इसके अलावा दूसरी पार्टियों से आए नेताओं पर भी भाजपा की मेहरबानी देखने को मिली है।
पार्टी में 40 से ज्यादा बाहरियों को टिकट मिला है।
पार्टी ने जातीय समीकरण का भी खासा ख्याल रखा है। जारी दूसरी सूची में पिछड़ों को तरजीह दी गई है। जातीय समीकरणों के लिहाज से पिछड़ों के अलावा सवर्णों को भी साधने की कोशिश साफतौर पर दिख रही है।
कुल 304 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है। पहली सूची में 149 उम्मीदवारों की घोषणा हुई थी।


