नई दिल्ली, 28 दिसंबर। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान में होर्डिंग लगाने पर भव्य खर्च के लिए आम आदमी पार्टी पर तंज कसा।

लवली ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रचार के लिए होर्डिंग पर दिल खोलकर खर्च करने के लिए पर्याप्त धन नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी होर्डिंग्स पर करोड़ों रुपया खर्च कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है, बिना सरकारी सहयोग के ऐसे पैसा खर्च नहीं किया जा सकता जैसा आम आदमी पार्टी खर्च कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आप को सत्ता में आने की बहुत जल्दी है। कल तक वो कहा करते थे कि यह आंदोलन की पार्टी है, भ्रष्टाचार से लड़ने की पार्टी है, आज सत्ता के लिए सबसे ज्यादा मारामारी उन्हीं में हुई हुई है।

Arvinder singh lovely | DPCC | aap | BJP | election campaign|