भाजपा के सदस्यता अभियान का महापर्व
भाजपा के सदस्यता अभियान का महापर्व
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के हर बूथ में आज 16 जनवरी शुक्रवार को सदस्यता अभियान का महापर्व आयोजित किया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजा पाण्डेय, जिला महामंत्री द्वय रजनीश सिंह व घनश्याम कौशिक ने बताया कि आज भाजपा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं को एक-एक बूथ का प्रभार दिया गया है। बूथों में आमजनों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के टोल फ्री नम्बर 1800 266 2020 में मोबाईल से कॉल कराकर सदस्य बनायेंगे। तत्पश्चात सदस्य का नाम, पता, पिन नम्बर को 09242492424 में एसएमएस कराकर सदस्यता पूर्ण करायेंगे।
उन्होंने बताया कि समाज के सभी वर्गों के लोगो को सदस्य बनाकर भाजपा के मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास होगा पार्टी उतनी ही मजबूत होगी और भाजपा के साथ जुड़ने वाले लोगों को भी यह सुखद अनुभूति होगी कि वे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के पार्टी से सीधे जुड़ गये है। प्रत्येक बूथ में 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा भी यह सदस्यता अभियान मार्च महीने तक जारी रहेगा।
भाजपा जिला पदाधिकारी विष्णु अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, गुलशन ऋषि, गौरी साहू, गुलाब पटेल, बृजभूषण वर्मा, अहिल्या सिंह, नागेश्वरी साहू, मंडल अध्यक्ष व्ही.रामा राव, उमेश यादव, विनोद सोनी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, रमेश लालवानी, शंकर कछवाहा, मोहित जायसवाल, सोमेश तिवारी, शिवमोहन बघेल, विश्राम कौशिक, मनहरण यादव, कपिल सिंह ठाकुर, भागवत पाण्डेय, ओंकार सिंह ओट्टी, कुबेर सर्राटी, दिनेश सिंह मरावी, राजेश्वर शर्मा ने आमजनों व भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के महापर्व में अधिक-अधिक में सदस्य बनाने का आग्रह किया है।


