भाजपा नेता की गौशाला में भूख से 13 दिनों में 200 गायों की मौत
भाजपा नेता की गौशाला में भूख से 13 दिनों में 200 गायों की मौत
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कथित गौरक्षकों की गौशाला में गायें भूख से मर रही हैं। ख़बर है कि दुर्ग में भाजपा नेता की गौशाला में 13 दिनों में 200 गायों की मौत हुई है।
धमधा के राजपुर ग्राम पंचायत की घटना - पशुपालन मंत्री का करीबी है गौशाला का मालिक
समाचार पोर्टल छत्तीसगढ़ डॉट को की खबर के मुताबिक यह गौशाला भाजपा के बड़े नेता हरीश वर्मा की है। खबर के मुताबिक इस गौशाला में सरकारी अनुदान के चक्कर में 220 गायों को रखने की क्षमता होने के बावजूद 900 गायें रखी जा रही हैं। इस गौशाला में इन गायों को अत्यंत दयनीय अवस्था मे रखा जा रहा है। न खाने को चारा है न पीने को पानी।
खबर के मुताबिक पिछले 10 से 15 दिनों से गायों को पर्याप्त खाना और पानी नहीं दिए जाने की वजह से इन गायों की मौत हुई है। एक तरफ भाजपा गाय को माता का दर्जा देती है तो दूसरी तरफ उसी भाजपा के नेता की गौशाला में अनुदान के लालच में गायें अपना दम तोड़ रही हैं।


