भाजपा विधायक की धमकी - नहीं उतरने दूँगा मोदी का विमान
भाजपा विधायक की धमकी - नहीं उतरने दूँगा मोदी का विमान
डीबी लाइव
भाजपा के विधायक को पीएम मोदी के विमान को भी नहीं उतरने की धमकी दे रहे हैं। ये पहला मौका नहीं है जब भवानी सिंह इस तरह का बयान दिया हो। इससे पहले हुकुम सिंह भी अपने विवादित बयानों से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा चुके हैं।
राजस्थान के कोटा से बीजेपी विधायक भवानी सिंह राजावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। राजावत ने कहा है कि वह कोटा में प्रधानमंत्री का हवाई जहाज नहीं उतरने देंगे।
दरअसल भवानी सिंह राजावत कोटा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में जनता के लिए एयरपोर्ट की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि कोटा में सिर्फ नेताओं के लिए हवाई जहाज खुलता है। अब वह किसी नेता का हवाई जहाज कोटा में उतरने नहीं देंगे, चाहे वह हवाई जहाज देश के प्रधानमंत्री का ही क्यों न हो।
आपको बता दें कि 1994 से ही कोटा हवाई अड्डा जनता के लिए बंद है। यहां सिर्फ नेताओं और वीआईपी प्लेन ही उतरते हैं।
आपको भी सुनाते हैं बीजेपी विधायाक भवानी सिंह का ये बयान.......


