शत्रुघ्न सिन्हा ने स्कूटर पार्टी पर निशाना साधा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर अपनी पार्टी “भाजपा” को शर्मसार करते हुए कहा है कि यदि पार्टी बिहार में चुनाव हार जाती है तो अरुण जेटली और अमित शाह जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली भाजपा को दिल्ली में तीन सदस्यीय स्कूटर पार्टी में तब्दील करने के लिए जिम्मेदार हैं।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार मलयालम चैनल एशिया नेट को दिए एक साक्षात्कार में, शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार चुनाव में सकारात्मक चुनाव प्रचार न होने के लिए पार्टी के पास एक अदद मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चेहरा न होने की आलोचना करते हुए कहा कि "हम महागठबंधन से चुनौती ले सकते हैं, और इसे एक अवसर में बदल सकते हैं यदि हमारे पास एक संयुक्त परिवार, एक नेतृत्व, एक चेहरे का प्रक्षेपण, एक उचित व्यक्ति के नेतृत्व में सही अभियान समिति और नकारात्मक नहीं बल्कि एक सकारात्मक अभियान हो।“
श्री सिन्हा ने कहा "हमारे प्रधानमंत्री गतिशील, एक्शन हीरो नरेंद्र मोदी एक मुख्य प्रचारक हैं। लेकिन मुझे लगता है हमें अपने बीच से किसी नेता को प्रोजेक्ट करना चाहिए था, क्योंकि बिहार के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि उनका नेतृत्व कौन करेगा।“
भाजपा नेता ने कहा यदि पार्टी बिहार में चुनाव हारती है तो अमित शाह और अरुण जेटली, जो बिहार मामलों के प्रभारी हैं, को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
जेटली के इस कमेंट कि वह पार्टी को शर्मिंदा कर रहे हैं, सिन्हा ने कहा जब भाजपा की दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के हाथों करारी हार हुई, तब मैंने नहीं कहा हम तीन व्यक्तियों की पार्टी- स्कूटर पार्टी हो गए हैं। मैंने इसके लिए जेटली की बलि नहीं चाही। उन्होंने कहा मुझे खुशी है कि हमारे किसी भी व्यक्ति ने ये नहीं पूछा कि मिस्टर जेटली या अन्य कोई किरण बेदी को क्यों लाया?
उन्होंने शिकायत की कि “मूल बिहारी बाबू व बिहार का चेहरा होने” के बावजूद भी उनको बिहार में प्रचार करने की अनुमति नहीं मिली। मैंने तारीख भी दी, मगर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा.. एक दिन सबको समझ आएगा कि मुझे कितना दुःख हुआ।“
लालकृष्ण आडवाणी को एक 'उदार' और एक "राजमर्मज्ञ नेता" बताते हुए श्री सिन्हा ने कहा : उनको उनकी वह जगह मिलनी चाहिए, जहां से वह सारी चीजों का पुनर्निर्माण कर सकें।...
उन्होंने कहा चुनाव के बाद हम मिलकर बैठेंगे, इस बात पर विचार किया जाएगा और इसे केवल चिन्हित नहीं किया जाएगा, बल्कि सुधारा भी जाएगा।

‘Original Bihari babu’ Shatrughan Sinha targets Arun Jaitley over ‘scooter party’
If the BJP loses, said Shatrughan Sinha, Shah and Jaitley, who coordinate party affairs in Bihar, should take the responsibility.