भारतीय जनता पार्टी देश में बढती महंगाई, भ्रष्टाचार एवं विदेशों में जमा कालेधन के मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाये
भारतीय जनता पार्टी देश में बढती महंगाई, भ्रष्टाचार एवं विदेशों में जमा कालेधन के मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाये
जिला भारतीय जनता पार्टी
जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
————————————————————
।। प्रेस विज्ञप्ति।।
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी देश में बढती महंगाई, भ्रष्टाचार एवं विदेशों में जमा कालेधन की वापसी हेतु जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस संदर्भ में केन्द्र की कांग्रेस नीत यूपीए सरकार की असलीयत को जनता तक पहुॅचाने के लिये मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुये मंडल प्रतिनिधी किशोर राय ने बताया कि पूर्व में विदेशों में जमा कालाधन को वापस लाने हेतु भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता मा.लालकृष्ण आडवाणी जी ने सर्वप्रथम संसद में सदन के अंदर सर्वप्रथम कालाधन भारत वापस लाने का मांग की थी एवं भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी इस बात की जिक्र किया था कि अगर केन्द्र मंे भाजपा समर्थित सरकार बनेगी तो देश का धन भारत वापस लाया जायेगा, लेकिन देश की जनता ने जो जनादेश दिया उसका सम्मान करते हुये भारतीय जनता पार्टी अपने वायदों के अनुसार कार्य कर रही है। वहीं केन्द्र की यूपीए सरकार ने अपने चुनावी वायदों में सौ दिन के अंदर महंगाई कम करने का भरोसा दिलाया था उसी भरोसे के अनुरूप देश की जनता ने उन्हें देश की सत्ता सौंपी लेकिन दुर्भाग्य से सौ दिन में सौ बार महंगाई बढी कि मध्यम एवं गरीब तबके के लोगों का जीना दुभर हो गया।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया जिसमें 26 जून से 3 जुलाई तक केन्द्र सरकार के खिलाफ महंगाई, भ्रष्टाचार एवं कालाधन को लेकर जनजागरण चलाया जायेगा। 23 जून को डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया वहीं 6 जुलाई डाॅ.मुखर्जी जी के जन्म दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्व.कुशाभाऊ ठाकरे जी का जन्म दिवस मनाया जायेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, नेता प्रतिपक्ष महेश चंद्रिकापुरे, प्रवीर सेन गुप्ता, अमरजीत दुआ, जुगल अग्रवाल, बजरंग शर्मा, उमाशंकर जायसवाल, संगीता वर्मा, लल्ला कछवाहा, जगदीश साव, ऋषि उपाध्याय, नारायण गोस्वामी, छोटेलाल महिलांगे, धनंजय पाण्डेय, पिंकू, राही विश्वकर्मा, किशोर शुक्ला, अरूण श्रीवास्तव, पुरू गंधर्व, दुर्गेश पाण्डेय, विष्णु सोनी, गिरीधारी अग्रवाल, कोमल शर्मा, धीरज वर्मा, शिवाल मेमन, धन्नू साहू, महेश साहू, गोविंद नायडू, शिवदयाल जायसवाल, सीता शर्मा, जितेन्द्र राय, हीरा केशरवानी, मोनू रजक, रवि सोनी, मुकेश रजक, प्रदीप शर्मा, लीची सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री व न.नि. एल्डरमेन प्रवीर सेन गुप्ता ने किया।
————————————
बिलासपुर। महंगाई, भ्रष्टाचार एवं विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूर्व क्षेत्र मंडल की बैठक भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री पूजा विधानी एवं मंडल अध्यक्ष उमेश यादव की उपस्थिति में आज सिंधू भवन तोरवा में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय आव्हान पर केन्द्र सरकार के खिलाफ चलाये जाने वाले अभियान के तहत् मंडल में आगामी आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुये महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री पूजा विधानी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि देश आज विपरीत पस्थितियों से गुजर रहा है। महंगाई आसमान छू रही है केन्द्र के मंत्री सरकार में बैठे लोग भ्रष्टाचार की सारे हदे पार कर चुके है देश का पैसा लूटकर विदेशों में जमा कर दिया है। केन्द्र सरकार देश को खोखला कर रही है। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में हाहाकार मचा हुआ है। देश की ऐसी निकम्मी नकारा सरकार को उखाड़ फेकने का अब समय आ चुका है।
बैठक में महंगाई, भ्रष्टाचार एवं विदेशों में जमा कालेधन के मुद्दे को लेकर जिला भाजपा के निर्देश पर पूर्व मंडल द्वारा 29 जून बुधवार को दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक गुरूनानक चैक तोरवा में कांग्रेस नीत केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं मंडल में 23 जून को डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया तथा 6 जुलाई डाॅ.मुखर्जी जी के जन्म दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्व.कुशाभाऊ ठाकरे जी का जन्म दिवस मनाया जायेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से न.नि. सभापति अशोक विधानी, उदय मजूमदार, महामंत्री द्वय पल्लव धर, प्रवीण दुबे, उमा अग्रवाल, मनोहर खटवानी, पार्षद चीनीबूटी गंगोत्री, अरविंद आटले, सुनील राय, रेणुका नागपुरे, दीपक सिंह, जयश्री चैकसे, दौलत विधानी, व्ही.वल्लभ राव, निलेश तेजाणी, हशमुख राय कोठारी, मुन्ना पासी, मना टेंभूरकर, ओमकांत तिवारी, राकेश लालवानी, अजीत मोटवानी, संजय टंडन, विक्की प्रधान, निम्मा जिवनानी, कृष्णा रजक, प्रहलाद भोई, रामेश्वरधर शर्मा, रामनाथ यादव, सनातन कश्यप, तिरथ पूरिया, शेखर पाल, अनिल मजूमदार, गजेन्द्र निर्मलकर, योगेन्द्र राठौर, राजेश जिल्लारे, मीना विश्वकर्मा, अनीता सलूजा, सिकंदर श्रीवास, नरेन्द्र कोठारी सहित बड़ी संख्या में मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन महामंत्री पल्लव धर ने किया।
दिनांक:- 20.06.2010
प्रति श्रीमान संपादक महोदक दैनिक...................................................बिलासपुर
आलेख वर्मा
नगर संवाद प्रमुख
भाजपा बिलासपुर
मो.98264-83046


