भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक वी.एस. नायपॉल का निधन

नई दिल्ली, 12 अगस्त। भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता वी.एस. नायपॉल का 85 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नायपॉल की पत्नी ने पुष्टि कर कहा कि उनका निधन शनिवार को लंदन में हुआ।

उन्होंने बयान में कहा,

"उन्होंने जो कुछ हासिल किया था वह बहुत बड़ा था और उनके आखिरी वक्त वह लोग पास थे जिनसे वह प्यार करते थे। उन्होंने रचनात्मकता और उद्यमिता से भरी जिंदगी जी।"

बता दें कि नायपॉल का जन्म साल 1932 में त्रिनिडाड में हुआ था। उन्हें 1971 में बुकर प्राइज और 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।