यूपी भवन दिल्ली के सामने भीम आर्मी के विरोध प्रदर्शन का रिहाई मंच ने किया समर्थन

सामाजिक न्याय की लड़ाई अस्मिता और आत्मसम्मान की लड़ाई है, इसे हर कीमत पर लड़ा जायेगा मंच

लखनऊ 12 मई 2017. रिहाई मंच ने 13 मई को उत्तर प्रदेश भवन दिल्ली के सामने भीम आर्मी के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी कीमत पर दलितों-पिछड़ों और मुसलमानों के खिलाफ हिंसा को बर्दाश्त नही किया जायेगा.

मंच ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनते ही पूरे सूबे में दलितों-पिछड़ों और मुसलमानों के खिलाफ सरकार के संरक्षण में लगातार हमले हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें - जनता की नज़र में नंगे मीडिया को भीम आर्मी में क्रिमिनल दिखाई देने लगे

रिहाई मंच लखनऊ प्रवक्ता अनिल यादव ने 13 मई को उत्तर प्रदेश भवन दिल्ली के सामने भीम आर्मी के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी कीमत पर दलितों-पिछड़ों और मुसलमानों के खिलाफ हिंसा को बर्दाश्त नही किया जायेगा. जिस तरह से पूरे सूबे में सामंती तत्वों का मनोबल बढ़ा है उससे साफ़ हो गया योगी सरकार का उनको समर्थन प्राप्त है. इसी मनोबल पर पूरे प्रदेश में सवर्ण सामन्ती ताकतें दलितों-पिछड़ों और मुसलमानों का उत्पीड़न कर रही है.

यह भी पढ़ें -सहारनपुर को राजनैतिक रोटियां सेंकने वालों ने घेर लिया है

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई अस्मिता और आत्मसम्मान की लड़ाई है इसको हर कीमत पर संविधान के दायरे में रह कर लड़ा जायेगा.