भूकम्प - बिलकुल पेनिक ना हों, ना डरें ना डराएं
भूकम्प - बिलकुल पेनिक ना हों, ना डरें ना डराएं
वड़ोदरा। शनिवार दोपहर 11:43 को 7.9 की घातक तीव्रता से आये भूकम्प ने सबको हिला दिया। नेपाल सहित भारत में कई जगहों पर उसने अपनी न भूलने वाली छाप छोड़ दी।
क्यों हुआ यह :
अरबों साल से इंडियन सब कॉन्टिनेंटल प्लेट उत्तर की और यूरेशिया प्लेट को दबा रही है। प्रति साल 45 मिलीमीटर के हिसाब से वो उत्तर की और खिसक रही है, जिसके चलते साढ़े छः करोड़ साल पहले हिमालय का जन्म हुआ। यही प्लेट हिमालय को प्रति वर्ष 3 मिलीमीटर ऊँचा उठा रही है। इसने भूकम्प लाने में प्रमुख भूमिका रची। इसके चलते हिमालय की तराई वाला पूरा क्षेत्र भूकम्प प्रभावित सबसे खतरनाक ज़ोन में आता है। 22 अप्रैल को चिली में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट और नेपाल का भूकम्प भूगर्भ में चल रही हलचल की ओर इशारा करते है।
इन्होने साथ दिया :
प्रकृति के साथ अबाधित छेड़छाड़, ऊँचाई वाले क्षेत्रो में नदियों को बांध कर लेंड मॉस का असंतुलन पैदा करना, वृक्षों की अंधाधुंध कटाई, खनिज और पेट्रोलियम पदार्थो के बेहिसाब खिंचाव से पृथ्वी का खोखलेपन से जूझना, ग्लोबल वॉर्मिंग से समुन्दर के प्रवाहो का बदलना- ग्लेशियर पिघलने से पृथ्वी के अल्बेडो यानि कि सूर्य गर्मी को वापिस फेंकने की क्षमता में कमी आना, ऋतुचक्र का असंतुलन होना और सूर्य सक्रियता से उत्पन्न विकिरणों का ग्रीनहाऊस गैस इफेक्ट के चलते पृथ्वी के बहार ना जाते हुए पृथ्वी अंदर उत्तर जाना, पृथ्वी की सतह का सतत गर्म होते जाना, वर्तमान में चन्द्र ग्रहण और फिर चन्द्र का नजदीक आना और सूर्य की हेलिओ स्फेरिक करंट सीट से पृथ्वी का गुजरना, ये ऐसे कारण हैं जो वैज्ञानिक तौर पर पूर्ण सिद्ध नहीं हुए हैं, पर पिछले दशकों का मेरा आकलन इसकी ओर इंगित करता है।
पेनिक ना हो :
कुदरत एक बार एनर्जी रिलीज़ करती है फिर उतनी ही दोबारा तुरंत नहीं करती। मतलब कि इतनी तीव्रता का भूकम्प तुरंत दोबारा आना संभव नहीं है। हां उसके आफ्टर शॉक्स आते रहेंगे मगर उसका जोर ( मैग्नीट्यूड ) घटता जायेगा और दो शॉक्स के बीच की दूरी बढ़ती जाएगी। तो बिलकुल पेनिक ना हों, ना डरें ना डराएं। जो ईश्वर ने अब तक रक्षा की है वो कल भी करेगा।
एपी सेंटर से दूर जाते जाते आफ्टर शॉक्स जल्दी ही कम होते चले जायेंगे। केवल डिसास्टर के नियमो का पालन करे ,प्रसासन को मदद करे इस्वर विस्वास रखे।
मदद करे :
हो सके उतनी नेपाल वासियो को मदद करे, साधन-सहयोग, आध्यात्मिक उपचार संपन्न करे। हमारा किया हुआ ही हमारी रक्षा करेगा तो इसमें पीछे ना हटे।
दिव्यदर्शन डी पुरोहित
// < !
//
Nepal Earth Quake as Recored in Camera..Nepal Earth Quake 25-04-2015May Allah help those who are affected! Ameen!!!
Posted by Javed Khan on Sunday, April 26, 2015


