मनमोहन का मोदी पर निशाना, नोटबंदी व जीएसटी से छोटे उद्योग प्रभावित हुए, नौकरियां घटीं
मनमोहन का मोदी पर निशाना, नोटबंदी व जीएसटी से छोटे उद्योग प्रभावित हुए, नौकरियां घटीं
मनमोहन का मोदी पर निशाना, नोटबंदी व जीएसटी से छोटे उद्योग प्रभावित हुए, नौकरियां घटीं
नई दिल्ली, 7 सितम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए भाजपानीत सरकार पर कृषि संकट, खराब आर्थिक स्थिति और पड़ोसी देशों के साथ बिगड़ते संबंधों का आरोप लगाया है।
डॉ. सिंह आज यहां कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल की किताब 'शेड्स ऑफ ट्रथ-ए जर्नी डिरेल्ड' के लांच के मौके पर यह बातें कही।
उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ने देश में मौजूद कृषि संकट का सकारात्मक ढंग से सामना नहीं किया। किसान को अभी तक उनके उत्पाद के लाभकारी मूल्य नहीं दिए गए।"
उन्होंने कहा कि सिब्बल की किताब मोदी सरकार के चार वर्षो के कार्यकाल का समग्र विश्लेषण है।
Nice to attend the launch of Kapil Sibal’s book by Dr Manmohan Singh. pic.twitter.com/1QWpR0IZlI
— Dr. S.Y. Quraishi (@DrSYQuraishi) September 7, 2018
डॉ. सिंह ने कहा,
"इसमें सरकार द्वारा 2014 लोकसभा चुनाव से पहले किए गए उन असफल वादों के बारे में बताया गया है, जिसे सरकार पूरा करने में विफल रही।"
मोदी के दो करोड़ नौकरियां देने के वादे के बारे में सिंह ने कहा, "गत चार वर्षो में रोजगार दर में कमी आई है।"
Our youth are desperately waiting for the promised 2 Crore jobs. Employment growth rate has been declining in last 4 years. People aren't impressed with the figures being put out by Modi govt to justify creation of large number of jobs: Former PM Manmohan Singh in Delhi pic.twitter.com/xazQra25EB
— ANI (@ANI) September 7, 2018
उन्होंने कहा, "मोदी सरकार द्वारा बड़ी संख्या में रोजगार सृजन के आंकड़े से लोग संतुष्ट नहीं हैं। औद्योगिक उत्पादन और आयात सुस्त हुआ है। मेक इन इंडिया और स्टैंड अप इंडिया जैसे कार्यक्रम औद्योगिक उप्तादन में अभी तक पर्याप्त प्रभाव नहीं डाल पाए हैं।"
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे उद्योगों को अभी भी इज ऑफ डूइंग बिजनेस से फायदा होना बाकी है और नोटबंदी व जीएसटी (Goods and service tax) से ये उद्योग प्रभावित हुए हैं।
Prog like Make in India&Stand Up India yet to make meaningful impact on industrial production growth. Small&marginal enterprises yet to derive significant benefit from ease of doing business schemes. Demonetisation& GST's hasty implementation has hurt enterprises: Manmohan Singh pic.twitter.com/y7iZbmAE9p
— ANI (@ANI) September 7, 2018
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "महिला, दलित और अल्पसंख्यक असुरक्षा के माहौल में रह रहे हैं। मोदी सरकार धीरे ही सही, लेकिन उन मूल्यों को समाप्त कर रही है, जिसकी रक्षा किसी भी लोकतांत्रिक पार्टी को करनी चाहिए।"
डॉ. सिंह ने कहा, "पड़ोसियों के साथ हमारे संबंध बीते चार वर्षो में बहुत खराब हो गए हैं। मोदी सरकार विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से संबंधित समस्याएं सुलझाने में विफल रही है।"
Prog like Make in India&Stand Up India yet to make meaningful impact on industrial production growth. Small&marginal enterprises yet to derive significant benefit from ease of doing business schemes. Demonetisation& GST's hasty implementation has hurt enterprises: Manmohan Singh pic.twitter.com/y7iZbmAE9p
— ANI (@ANI) September 7, 2018
He charged us that because of policy paralysis, we couldn't take India forward but this policy paralysis brought 8.2% GDP which has never happened in history of this country. That was result of policy paralysis&I assume there's no policy paralysis today, where is GDP?:Kapil Sibal pic.twitter.com/Waa0NP0D5J
— ANI (@ANI) September 7, 2018
The great leader after '14 gave us demonetisation where we lost 1.5% GDP. In any other country he would have had to resign.Manner in which GST was implemented,here was a man with majority in Parliament&what has he done for 4 yrs,in terms of economic growth,liberalisation?:K Sibal pic.twitter.com/rj9SsLzM6X
— ANI (@ANI) September 7, 2018
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
Topics - कपिल सिब्बल की किताब, शेड्स ऑफ ट्रथ-ए जर्नी डिरेल्ड, कृषि संकट, मोदी सरकार, नोटबंदी का प्रभाव, नोटबंदी, नरेंद्र मोदी, भ्रष्टाचार, नोटबंदी पर निबंध, नरेंद्र मोदी के बारे मे, नोट बंदी, notbandi, gst in hindi, भारतीय अर्थव्यवस्था, vimudrikaran, gst full form in english, Kapil Sibal's book, Shades of Troth - A Journey Directory, Agriculture Crisis, Modi Government, Impact of Bankruptcy, Nodbing, Narendra Modi, Essay on Corruption, Notebans, About Narendra Modi,


