मनरेगा को सीमित करने की साजिश के विरुद्ध बक्शी का तालाब तहसील पर माकपा का धरना
मनरेगा को सीमित करने की साजिश के विरुद्ध बक्शी का तालाब तहसील पर माकपा का धरना
लखनऊ, 26 नवंबर। मनरेगा को सीमित करने की साजिश के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की लखनऊ जिला कमेटी ने बक्शी का तालाब तहसील पर धरना देकर विरोध जताया।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की केन्द्रीय कमेटी ने मोदी सरकार के इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ आज ही दिल्ली में जंतर मंतर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार के नेतृत्व में विशाल धरना दिया है। उसके साथ एकजुटता दिखाते हुए आज लखनऊ जिला कमेटी द्वारा यहाँ धरना दिया गया।
धरने को सम्बोधित करते हुए जिला कमेटी सचिव प्रदीप शर्मा ने कहा कि मनरेगा जैसे कानून जनता ने अपने सघर्ष के आधार पर प्राप्त किये हैं, और उन्हें बचाने के किये जनता जुझारू संघर्ष करेगी।
सभा को इनके अतिरिक्त जिला कमेटी सदयस्य प्रवीण सिंह, जनवादी नौजवान सभा के राज्य सचिव राधे श्याम वर्मा, किसान सभा के अध्यक्ष राम सागर जगत, जिला सचिव छोटेलाल रावत, ओ पी वर्मा, सुनील कुमार आदि ने सम्बोधित किया। धरने के बाद प्रधान मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एस डी एम को सौपा गया।


