ममता बनाएंगी केसीआर के साथ तीसरा मोर्चा
ममता बनाएंगी केसीआर के साथ तीसरा मोर्चा
नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के गैर भाजपा-गैर कांग्रेस तीसरे मोर्चे के प्रस्ताव को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का साथ हासिल हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता बनर्जी ने रविवार को के. चंद्रशेखर राव को टेलीफोन कर भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में तीसरे मोर्चे के गठन की योजना को समर्थन देने की बात कही।
मीडिया रिपोर्ट्स मे मुख्यमंत्री कार्यालय के हवाले से कहा गया है कि, ममता ने उन्हें बताया कि वह उनकी बात से पूर्णरूप से सहमत हैं और उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
सीएमओ ने उनके हवाले से कहा, "हम आप से सहमत हैं। आपके साथ रहेंगे।"
बता दें केसीआर नाम से मशहूर टीआरएस प्रमुख कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव ने कल ही कहा था कि भारतीय राजनीति में गुणात्मक बदलाव की जरूरत है और उन्होंने समान सोच वाली सभी पार्टियों को साथ लाने के लिए तैयार होने की बात कही थी।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी केसीआर को टेलीफोन कर अपनी एकजुटता प्रकट की थी। उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में मुख्य भूमिका निभाने के लिए केसीआर के फैसले का स्वागत किया था।
टीआरएस प्रमुख को विभिन्न क्षेत्र के लोगों से समर्थन मिल रहा है।
तेलंगाना के सभी हिस्सों से लोग अपना समर्थन दिखाने के लिए प्रगति भवन पहुंच रहे हैं। प्रगति भवन मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है।
West Bengal CM Mamata Banerjee and former Jharkhand CM Hemant Soren called Telangana CM K Chandrashekhar Rao, expressing their support to his statement on bringing a 'qualitative change in Indian politics' (file pic) pic.twitter.com/fqlDmF1daI
— ANI (@ANI) March 4, 2018


