अजय देवगन मराठी फिल्म में कैमियो करेंगे।

एक मराठी फिल्म, जिसका नाम अभी तय नहीं है, बन रही है, इसमें लीड रोल में नाना पाटेकर दिखाई देंगे। इसे सतीश रजवाडे निर्देशित करेंगे। खास बात यह है कि अजय इसमें कैमियो करेंगे।

यह फिल्म एक पारिवारिक कहानी होगी, जिसमें राघवन और इरावती हर्षे शामिल होंगी।

इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन फिल्म प्रोडक्शंस और अभिनव शुक्ला और मनीष मिश्रा की वॉटरगेट प्रोडक्शंस कंपनी कर रही है और इसका सह-निर्माण गजानन चित्र के तहत नाना पाटेकर कर रहे हैं।