नई दिल्ली। सभी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं और सैकड़ों समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से किए वादे पूरा नहीं करने पर निशाना भी साधा।
इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने कहा,

"मोदी जी अपना पूरा समय वक्त देश से बाहर बिता रहे हैं। उन्हें यहां महंगाई से जूझ रहे लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं है।"

बब्बर ने कहा,

"वह युवाओं को रोजगार देने में असफल रहे हैं जैसा कि उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था।" इस विरोध प्रदर्शन में बब्बर के अलावा वरिष्ठ नेताओं में रणजीप सुरजेवाला भी शामिल थे। कांग्रेस समर्थकों और नेताओं ने पुलिस द्वारा सड़कों पर लगाए गए घेरों को तोड़ते हुए संसद भवन की ओर मार्च किया।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के सदस्यों ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया और सब्जियों सहित जरूरी सामानों की कीमतें कम करने की मांग की।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा,

"इस सरकार के कार्यकाल में सभी जरूरी सामानों की कीमतें बेतहाशा बढ़ी हैं। लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं और मोदी जी को चिंता ही नहीं है।"

इससे पहले, सोनिया गांधी ने कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक में भी जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ने का मुद्दा उठाया था।
सोनिया गांधी ने कहा,

"मंहगाई पर मोदी सरकार के खोखले दावों का खुलासा और किसी ने नहीं बल्कि रिजर्व बैंक के गवर्नर ने किया। सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद सूखे से प्रभावित किसानों की मदद में उनकी (मोदी सरकार) ओर से दिखाई गई सुस्ती काफी दुखद बात है।"

INC frontal organisations nsui IYC protest against price rise under the Modi Govt SansadGherao

INC frontal organisations @nsui @IYC protest against price rise under the Modi Govt. #SansadGherao pic.twitter.com/oSNCE1JsBE
— INC India (@INCIndia) July 20, 2016

#SansadGherao Sky rocketing prices of Dal made it beyond common Indian's reach. Tur/Arhar continue to sell at ₹200/kg, Urad at ₹160/kg

— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) July 20, 2016