महज एक मज़ाक से डरता है दाऊद इब्राहिम !
महज एक मज़ाक से डरता है दाऊद इब्राहिम !
महज एक मज़ाक से डरता है दाऊद इब्राहिम !
DB LIVE | 05 JAN 2017 | Coffee With D makers claim to get death threats
नई दिल्ली,05 जनवरी। सुनील ग्रोवर की कॉमेडी फ़िल्म कॉफी विद डी को रिलीज़िग डेट से एक दिन पहले टाल दिया गया है।
कॉफी विद डी कल रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तरफ से मिल रही धमकियों के बाद प्रोड्यूसर्स ने फ़िल्म को टालने का फैसला किया है, और मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस में की है।
आपको बता दें कि कॉफी विद डी एक कॉमेडी फ़िल्म है, जिसमें सुनील ग्रोवर एक मशहूर टीवी जर्नालिस्ट का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में वह दाऊद इब्राहिम का इंटरव्यू करना चाहते है...
फिल्म में दाऊद के किरदार में ज़ाकिर हुसैन हैं। इन दृश्यों को मज़ाक़िया अंदाज़ में दिखाया गया है। इसी को लेकर प्रोड्यूसर विनोद रमानी, डायरेक्टर विशाल मिश्रा और सुनील ग्रोवर को धमकी भरे फोन आ रहे हैं और दाऊद से जुड़े दृश्यों को फ़िल्म से हटाने के लिए कहा जा रहा है।
धमकी में कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
इस बारे में प्रोड्यूसर विनोद रमानी का कहना है कि जब से फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, चीज़ें आसान नहीं हैं। हम नई उम्मीद के साथ हर दिन का इंतज़ार कर रहे हैं।
तो खुद को अंडरवर्ल्ड का डॉन बताने वाला दाऊद इब्राहिम महज एक मज़ाक से डर रहा है...और अपने गुर्गों को फोन कर कह रहा है कि फिल्म न रिलीज़ होने पाए...
फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस से की जा चुकी है...मामले की जांच जारी है...देखते रहिए डीबी लाइव


