महापौर और गाय
————-

चुप है महापौर
रोक नहीं प्लास्टिक थैलियों पर
मामला चंदे का है
*
मौन हैं महापौर
शहर में छुट्टे घूमते ढोर
मामला वोट का है
*
मुखर है महापौर
सडकों से पलास्टिक खाकर
बीमार हुई गायों पर
*
आपरेशन करवाता महापौर
मग्न भावविभोर
धंधा धर्म का है

//जसबीर चावला //