महाराष्ट्र सरकार ने बाबा साहेब आंबेडकर रचना संकलन छापने की मंजूरी नहीं दी!!!
महाराष्ट्र सरकार ने बाबा साहेब आंबेडकर रचना संकलन छापने की मंजूरी नहीं दी!!!
नई दिल्ली। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब आंबेडकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और संघ परिवार बाबा साहेब आंबेडकर के कदमों में बिछा जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ संघ परिवार का असली चेहरा सामने आया है। आरोप है कि महाराष्ट्र सरकार ने बाबा साहेब आंबेडकर रचना संकलन छापने की मंजूरी नहीं दी है, इन रचनाओं का कॉपीराइट महाराष्ट्र सरकार के पास है।
इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सी. मंडल ने अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर पोस्ट लिखकर पूरी जानकारी दी है। पूरा प्रकरण समझने के लिए पढ़ें दिलीप सी. मंडल की यह फेसबुक पोस्ट
दिलीप सी मंडल
महाराष्ट्र सरकार के पेशवा देवेंद्र फड़नवीस ने बाबा साहेब आंबेडकर रचना संकलन छापने की मंजूरी नहीं दी है. इन रचनाओं का कॉपीराइट महाराष्ट्र सरकार के पास है.
छापने की इजाजत यानी NOC जारी न होने के कारण ये किताबें आंबेडकर फाउंडेशन द्वारा नहीं छापी जा रही हैं. केंद्रीय स्तर पर आंबेडकर फाउंडेशन ही इसे छापता है. यह केंद्र सरकार का विभाग है.
इसलिए विश्व पुस्तक मेला में कल ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकारी स्टॉल से आंबेडकर रचना संकलन नहीं बेचा गया.
आंबेडकर फाउंडेशन ने छापने की अनुमति के लिए महाराष्ट्र सरकार को 11 चिट्ठियां लिखी हैं. महाराष्ट्र सरकार जवाब नहीं दे रही है.
दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले में आपको सरकार द्वारा छापा जा रहा रचना समग्र नहीं मिलेगा. लोग निराश लौट रहे हैं. प्राइवेट पब्लिशर दोगुने - तीन गुने दाम पर कुछ खंड बेच रहे हैं. यह सब उस साल हो रहा है जब राष्ट्र बाबा साहेब के जन्म का 125वां साल मना रहा है.
Tags - The Maharashtra government ,कॉपीराइट, anthology composed Babasaheb Ambedkar, Babasaheb Ambedkar, NOC, दिलीप सी मंडल, देवेंद्र फड़नवीस,
महाराष्ट्र सरकार , बाबा साहेब आंबेडकर रचना संकलन, दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले, विश्व पुस्तक मेले, आंबेडकर फाउंडेशन ,


