मांझी- पप्पू आ सकते हैं साथ-साथ
मांझी- पप्पू आ सकते हैं साथ-साथ
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।
पटना में श्री मांझी और श्री यादव के बीच आज सुबह हुई मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि राजग ने सीटों का सम्मानजनक बंटवारा नहीं किया तो उनके सारे विकल्प खुले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजग से सीटों का उचित बंटवारा नहीं हुआ तो वह श्री यादव के साथ चुनाव लड़ सकते हैं। मांझी ने कहा कि यदि हम और पप्पू साथ आ जाएंगे तो लालू-नीतीश के गठबंधन को शिकस्त देने में सुविधा हो जाएगी।
वहीं श्री यादव ने कहा- आज के दौर में उन्हें राज्य में श्री मांझी से बड़ा कोई नेता नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ा नेता बताया और कहा कि राजग को बतौर मुख्यमंत्री उम्मीदवार श्री मांझी के नाम का ऐलान करना चाहिए।
मांझी| पप्पू यादव| बिहार चुनाव| एनडीए| भाजपा|


