मालदीव संकट : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश गिरफ्तार, आपातकाल लागू
मालदीव संकट : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश गिरफ्तार, आपातकाल लागू
नई दिल्ली, 6 फरवरी। मालदीव में राजनीतिक संकट बढ़ गया है। पुलिस ने देश के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को गिरफ्तार कर लिया है, और राष्ट्रपति ने आपातकाल लागू कर दिया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक प्रधान न्यायाधीश अब्दुल्ला सईद और एक अन्य न्यायाधीश अली हमीद को सरकार द्वारा आपातकाल के ऐलान के बाद उनके आवासों से गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में जांच और आरोपों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई।
न्यायपालिका के प्रवक्ता ने सूचित किया है कि सुरक्षा बलों ने सर्वोच्च न्यायालय के द्वार तोड़ दिए हैं और परिसर में प्रवेश किया।
मालदीव में यह राजनीतिक संकट उस समय उत्पन्न हुआ, जब देश के सर्वोच्च न्यायालय ने जेल में बंद विपक्षी नेताओं को रिहा करने का आदेश दिया, जिसे राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने मानने से इनकार कर दिया।
विपक्ष ने सरकार के इस कदम की निंदा की है। मालदीव सरकार के इस कदम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ विपक्षी नेताओं की रिहाई के आदेश दिए थे। न्यायालय ने अपने आदेश में देश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद पर 2015 में शुरू किए गए मुकदमे को असंवैधानिक भी बताया था। फिलहाल, नशीद निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
America stands with the people of #Maldives. The Maldivian government and military must respect the rule of law, freedom of expression, and democratic institutions. The world is watching: US National Security Council pic.twitter.com/aHOw22ROUP
— ANI (@ANI) February 5, 2018
#Maldives police have entered the Supreme Court, spokesperson for the court has told me. Comes after declaration of state of emergency by govt following SC ruling on Thursday. #breaking
— Olivia Lang (@olivia_lang) February 5, 2018
#Maldives former president Maumoon Abdul Gayoom arrested .#MaldivesInCrisis pic.twitter.com/ZnT4sJoryQ
— Maldives Voice (@MaldivesVoice4) February 5, 2018


