मितरों वे बदलते हैं दिन में कपड़े तीन बार
""""""
वे कुछ नहीं बदलते
न आचार
न विचार
न आस्था
न संस्कार

बदलते हैं भाव भंगिमाएँ
मुद्राएँ
दिन में कपड़े
तीन बार
// जसबीर चावला //