मिलिए 13 साल के पाकिस्तानी हैकर से, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियां लेती हैं इसकी मदद
मिलिए 13 साल के पाकिस्तानी हैकर से, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियां लेती हैं इसकी मदद
नई दिल्ली,09 अप्रैल। पाकिस्तान के कराची शहर के13 वर्षीय छात्र अहसान ताहिर यूँ तो छात्र हैं, लेकिन हैं बड़े कमाल के।
दरअसल अहसान ताहिर एथिकल हैकर “ethical hacker” हैं और दुनिया की तमाम बड़ी टैक्नोलॉजी कंपनियाँ जब मुसीबत में होती हैं तो अहसान ताहिर का अहसान लेती हैं।
अहसान तकनीकी कंपनियों को ऐसे बग्स और कमजोरियाँ vulnerabilities ढूँढने में मदद करते हैं, जो bugs और vulnerabilities सुरक्षा में सेंध लगाती हैं।
अहसान ताहिर ने हैकिंग की कोई पढ़ाई नहीं की है, बल्कि वे स्वयं प्रशिक्षित सुरक्षा सलाहकार हैं। यू ट्यूब वीडियो देखकर, ब्लॉग पढ़कर और स्वयं पर ही हैकिंग के दावं आजमाकर वह एथिकल हैकर बन गए।
गूगल क्रोम और फायरफॉक्स जैसे ब्राउज़र में बग का निदान करने के लिए उन्हें पिछले वर्ष ही 5000 डॉलर का इनाम दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल क्रोम और फायरफॉक्स के एड्रेस बार में ऐसा बग आ गया था, जो यूज़र्स को ऐसी मैलीशियस साइट्स पर भेज सकता था, जो यूज़र्स की संवेदनशील जानकारियाँ जुटाती थीं।
युवा तकनीशियन अब साइबर सुरक्षा के क्षेत्र के रॉकिंग स्टार हैं, जो माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियों को बग्स मिटाने में मदद करते हैं।
ऐसी कच्ची उमर में जब बच्चे अपना अधिकाँश समय खेल में व्यतीत करते हैं, अहसान ताहिर खेल-खेल में ही बग्स ढूँढने और और उन्हें मिटाने में कंपनियों को मदद करके आमदनी कर रहे हैं।
अहसान ताहिर बड़े होकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना और अपनी कंपनी खोलना चाहते हैं।
Meet the 13-year-old hacker who is already schooling tech giants on cyber security
Intelligence without Ambition is a bird without wings ..
— Ahsan Tahir (@AhsanTahirAT) March 27, 2017
Excited to host @AhsanTahirAT today at the Bugcrowd office. Sharing his story with Buzzfeed's @sheeraf #ItTakesACrowd pic.twitter.com/saRx3wLECV
— bugcrowd (@Bugcrowd) March 24, 2017
Time to start finding 0days (like Google's project zero) I am also going to start a solo-private project on finding 0days across the web! 🙂
— Ahsan Tahir (@AhsanTahirAT) March 3, 2017
Today reported 10 new reflected XSS vulnerabilities to DoD via @Hacker0x01 platform. Rep. Boost Soon!! 😀
— Ahsan Tahir (@AhsanTahirAT) March 2, 2017
~ Reported security vulnerability in @Microsoft and got this awesome SWAG!
<*> Alhamdullilah <3
<*> #Microsoft #BugBounty #0day pic.twitter.com/ktHiGqt1t4— Ahsan Tahir (@AhsanTahirAT) February 24, 2017
Here is my interview about Ethical Hacking with JaagTV/CNBC Live News. 🙂https://t.co/iwlgjnA4w7.#AhsanTahir #EthicalHacking #Pakistani
— Ahsan Tahir (@AhsanTahirAT) February 9, 2017
<+> Listed in Microsoft's Security Researcher Acknowledgments
Alhamdullilah <3 https://t.co/zZIg0QlpW2 pic.twitter.com/AXK4Rnt9Wb— Ahsan Tahir (@AhsanTahirAT) July 19, 2016


