नागरिक अधिकारों को समर्पित अख़बार द्वारा शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर वार्षिक सेमिनार

प्रिय साथी,
जैसा कि आप जानते हैं कि उन्मुक्त पूंजीवाद के इस दौर में देशी-विदेशी पूँजी द्वारा मजदूर वर्ग पर लगातार हमले किये जा रहे हैं। एक तरफ जहाँ मजदूर वर्ग को पूरी तरह अधिकारविहीन कर पशुवत दासता कि स्थिति में पहुंचा दिया गया है, वहीँ दूसरी तरफ प्रतिरोध कि हर आवाज़ को कुचला जा रहा है। स्वघोषित तोर पर खुद को लोकतंत्र का चौथा खम्भा कहने वाले पूंजीवादी प्रचार माध्यम अर्थात तथाकथित मुख्य धारा का मीडिया शासक वर्ग के सुर में सुर मिलते हुए उदारीकृत पूंजीवाद का उत्साही समर्थक बना हुआ है और समाज के वास्तविक यथार्थ को उद्घाटित करने के स्थान पर इस यथार्थ पर पर्दा डालने का काम कर रहा है।
ऐसे में शोषित उत्पीड़ित मजदूर मेहनतकश जनता कि मुक्ति के लिए प्रतिबद्ध सभी परिवर्तनकामी-मुक्तिकामी लोगों के सामने विकट चुनौती है। प्रतिरोध इस चुनौती से रूबरू होते हुए हर बार कि भांति शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर "नागरिक" द्वारा, वार्षिक सेमिनार, 23 मार्च 2014 को प्रातः 10 बजे हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक शहर फरीदाबाद में आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार का विषय है "मीडिया और मजदूर वर्ग' ।
आशा है, आप इस सेमिनार में अवश्य भागीदारी करेंगे। कृप्या अपने आने की सूचना 20 मार्च 2014 तक अवश्य दें।

वार्षिक सेमिनार
विषय - मीडिया और मजदूर वर्ग
दिनांक - रविवार, 23 मार्च 2014
समय - प्रातः 10 बजे से
स्थान - चिमनी भाई धर्मशाला एवं बारात घर, फरीदाबाद, हरियाणा
संपर्क सूत्र - रोहित, फरीदाबाद, फोन न. -09999946920
कमलेश (रामनगर), फोन न. -07500714373