मुंबई : कमला मिल परिसर में भीषण आग, दम घुटने से 14 की मौत
मुंबई : कमला मिल परिसर में भीषण आग, दम घुटने से 14 की मौत
मुंबई : कमला मिल परिसर में भीषण आग, दम घुटने से 14 की मौत
नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार/शुक्रवार रात कमला मिल परिसर में भयंकर आग लग गई जिसमें 14 लोगों के मारे जाने की खबर है।
बताया जा रहा है कि इस परिसर में कई कार्यालय और रेस्तरां हैं।
हादसे में लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 12 महिलाएं बताई जा रही हैं।
14 dead & 14 injured, out of which 2 are critical: BMC on #KamalaMills fire (Earlier visual) pic.twitter.com/KkirCphpNQ
— ANI (@ANI) December 29, 2017
शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार रात्रि 12:30 बजे के बाद आग सबसे पहले मोजो बिस्ट्रो लाउंज में लगी और देखते ही देखते तेजी से फैल गयी। आग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दमकल की 8 गाड़ियां और 6 वाटर टैंकर को आग बुझाने में करीब 2 घंटे का वक्त लगा।
#WATCH: Last night visuals of fire at #KamalaMills compound in #Mumbai's Lower Parel, the incident has claimed 14 lives. pic.twitter.com/Ud2s6QXTFF
— ANI (@ANI) December 29, 2017
आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बचाव दल ने इमारत की बिजली काटकर इमारत में मौजूद 20 से भी ज्यादा गैस सिलेंडर को बाहर निकाला।
घायलों को किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अस्पताल के डीन ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
बता दें कि कमला मिल्स परिसर से कई समाचार चैनल भी संचालित होते हैं। आग से उनके उपकरणों को नुकसान न हो इस लिए उन्होंने अपने ब्रॉडकास्ट को भी फौरन बंद करने का काम पहले किया। प्रभावित होने वाले समाचार चैनलों में ET Now, Mirror Now, Zoom और TV9 Marathi शामिल हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि अभी आग के कारणों का पता नहीं चला है. उन्होंने कहा हमने जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
#KamalaMills Fire: Transmission of the TV channels ET Now, Mirror Now, Zoom & TV9 Marathi affected due to the fire. pic.twitter.com/rF07LhfcsR
— ANI (@ANI) December 29, 2017


