मुजफ्फरनगर से मुजफ्फरपुर तक "दैनिक जागरण" के दाह संस्कार की अनोखी मुहिम
मुजफ्फरनगर से मुजफ्फरपुर तक "दैनिक जागरण" के दाह संस्कार की अनोखी मुहिम
नई दिल्ली। देश में सर्वाधिक प्रसारित होने का दावा करने वाले हिन्दी दैनिक "दैनिक जागरण" के खिलाफ फेसबुक पर आज अनोखी महिम चली। मुजफ्फरनगर से लेकर मुजफ्फरपुर तक देश भर में अखबार का दाह संस्कार कर लोगों ने फेसबुक पर फोटो पोस्ट कीं।
इस अनोखी मुहिम का आह्वान चिश्ती हारमनी अवार्ड से सम्मानित बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में सीबीआई के गवाह और देश के जाने-माने संत महंथ युगल किशोर शरण शास्त्री ने किया था।
श्री शास्त्री ने कहा कि दैनिक जागरण सर्वथा निंदनीय अखबार है। इसने भ्रामक और अफवाह से भरपूर समाचारों को प्रकाशित कर तमाम दंगे करवाए हैं जिसमे अभी तक सैकड़ो निरीह लोगों की जाने जा चुकी हैं। देश के श्रमिकों के हित पर सदैव कुठारघात किया है। हम इस अखबार की निंदा करते हुये जनता से अपील करते हैं कि किसी भी सूरत मे इसे न खरीदा जाएँ।। जीत अमन की।।


