मुजफ्फरपुर रेप कांड : पूरी निर्लज्जता के साथ आरोपी मंत्री के समर्थन में आए नीतीश और भाजपा
मुजफ्फरपुर रेप कांड : पूरी निर्लज्जता के साथ आरोपी मंत्री के समर्थन में आए नीतीश और भाजपा
मुजफ्फरपुर रेप कांड : पूरी निर्लज्जता के साथ आरोपी मंत्री के समर्थन में आए नीतीश और भाजपा
नीतीश कुमार ने कहा- महिलाओं पर अपशब्द बोलने वाले कैंडिल मार्च कर रहे हैं
नई दिल्ली, 06 अगस्त। मुजफ्फरपुर शेल्टरहोम रेप केस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न सिर्फ आरोपी मंत्री के समर्थन में आगे आए हैं बल्कि रेप केस मामले में सवाल उठाने पर विपक्ष पर पलटवार भी किया। उधर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी ट्वीट कर साफ कहा कि मंजू वर्मा पर कोई आरोप नहीं है भाजपा उनके साथ खड़ी है
एनडीटीवी की ख़बर मुजफ्फरपुर रेप कांड : नीतीश कुमार ने कहा- महिलाओं पर अपशब्द बोलने वाले कैंडिल मार्च कर रहे हैं क मुताबिक मुजफ्फरपुर रेप केस मामले पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह घटना निंदनीय और शर्मनाक है, लेकिन इस घटना को लेकर एक गलत वातावरण बनाया जा रहा है। हाईकोर्ट की निगरानी में जांच हो रही है। जांच तेजी से हो रही है। हमने रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की है।
विपक्ष पर किया पलटवार
दिल्ली में राजद नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में हुये कैंडल मार्च पर निशाना साधते हुये नीतीश कुमार ने कहा कि जिन लोगों ने महिलाओं को अपशब्दों कहे वह कैंडल मार्च कर रहे हैं।
ख़बर के मुताबिक जब नीतीश से राज्यपाल की चिट्ठी और भाजपा नेता सीपी ठाकुर द्वारा मंजू वर्मा के इस्तीफा मांगने पर भाजपा के खेल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबको बोलने का अधिकार है। भाजपा के सांसद की ओर जो कुछ बोल गया है उसमें ऐसा कुछ नहीं है कि प्रतिक्रिया की जाए।
मंजू वर्मा के समर्थन में खुलकर आए नीतीश
समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की मामले में संलिप्तता को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि यह सब आधारहीन आरोप हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई मंत्री का संबंधी इस मामले में संलिप्त होंगे तो उसे भी नहीं छोड़ा जाएगा। लेकिन यह मसला अभी। लेकिन वो इस मामले में किसी प्रकार की संलिप्तता से इंकार कर गईं। आधारहीन आरोपों को कैसे जस्टिफाई किया जाएगा?
नीतीश के लिए मुज़फ़्फ़रपुर शेल्टर होम कांड कोई मुद्दा नहीं
नीतीश कुमार ने कहा कि दिल्ली में हुआ धरना सिर्फ इसलिये हुआ कि देश में भ्रष्टाचार कोई मुद्दा न रहे. सत्ता में रहने और माल बनाओ यह कोई मुद्दा नहीं है।
उधर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आज ट्वीट कर कहा कि मंजू वर्मा पर कोई आरोप नहीं है भाजपा उनके साथ खड़ी है।
Bjp is fully in support of Manju https://t.co/jOWaqVq6q7 charges against her.Those who have been chargesheeted & summoned by CBI court in Rly tender scam,whose 2 doz benami property
attached by ED & ITax are lecturing us on morality.— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) August 6, 2018
Muzaffarpur Rape Scandal: Nitish and BJP come in support of the accused minister with complete blatantness


