मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड : नीतीश के विरोध में तेजस्वी के साथ आए केजरीवाल, जंतर-मंतर पर पहुंचने की अपील

नई दिल्ली, 04 अगस्त। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड (मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामला) पर राजद के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सामने आ गए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने तेजस्वी यादव के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लोगों से जंतर मंतर पर आने की अपील की है।
केजरीवाल ने कहा है कि हमारी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए आज जंतर मंतर पर शाम 5 बजे ज़रूर आयें।
दूसरी तरफ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है और पूछा है कि अब तक इस मामले में शेल्टर होम की बालिकाओं के हित में बिहार सरकार की ओर से क्या-क्या कदम उठाए गये हैं।
दिल्ली के लोगों से अपील है कि हमारी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए आज जंतर मंतर पर शाम 5 बजे ज़रूर आयें https://t.co/oDUgJbynbV
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 4, 2018