मेक्सिको में पाइपलाइन विस्फोट में अब तक 71 की मौत
मेक्सिको में पाइपलाइन विस्फोट में अब तक 71 की मौत
मेक्सिको सिटी, 20 जनवरी। मेक्सिको में पाइपलाइन विस्फोट Pipeline explosions in Mexico की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गर्वनर उमर फयाद ने शनिवार को मीडिया को बताया कि हिडाल्गो प्रांत Hidalgo province के लाओलिपन में पाइपलाइन में हुए विस्फोट में 76 लोग घायल भी हुए हैं।
बीबीसी के मुताबिक, माना जा रहा है कि संदिग्ध लोगों ने शुक्रवार रात तेल चुराने के लिए पाइपलाइन तोड़ दी।
पाइपलाइन में उस समय आग लग गई, जब सशस्त्र बलों की मौजूदगी में आसपास के दर्जनों लोगों में रिसाव स्थल के पास ईंधन इकट्ठा करने की होड़ मच गई।
टीवी फुटेज में आग की बड़ी-बड़ी लपटें दिखाई दीं। घटनास्थल पर लोग जली हालत में नजर आए और लाशें बिखरी नजर आईं।
मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने इस त्रासदी के बाद ईंधन की चोरी fuel theft रोकने के प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
71 killed in pipeline blast in Mexico


