नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ‘‘उद्योगपति मित्रों’’ को सिर्फ लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह(राहुल) समाज के गरीबों और कमजोर तबकों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए राजनीति में आए हैं, न कि किसी व्यवसायी को लाभ पहुंचाने के लिए। उन्होंने कहा कि मोदी मेक इन इंडिया की बात करते हैं और खुद यूके में बना 10 लाख का सूट पहनते हैं।
आज एक जनसभा में राहुल ने कहा क्योंकि वह गरीबों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के लिए संघर्ष कर रहे थे इसलिए पूर्व पर्यावरण व वन मंत्री जयंती नटराजन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उनके खिलाफ खड़ा किया गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘एक दिन मैंने मोदी जी के बारे में कुछ कहा, अगले दिन उन्होंने नटराजन को खड़ा किया।’’
नटराजन ने आरोप लगाया था कि जब वह पर्यावरण मंत्री थीं तो औद्योगिक परियोजनाओं को पर्यावरण मंजूरी दिए जाने में राहुल हस्तक्षेप किया करते थे। नटराजन ने पिछले शनिवार को यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
राहुल ने चुनावी रैली में कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैंने गरीबों और आदिवासियों के लिए लड़ाई लड़ी तथा मैंने जयंती नटराजन से कहा था कि हमें पर्यावरण, गरीबों और आदिवासियों के कल्याण पर ध्यान देना चाहिए। मैं गरीबों, झुग्गी झोपड़ीवासियों और कमजोर तबके के लिए संघर्ष जारी रखूंगा।’’
नटराजन ने पिछले शनिवार को यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था कि पर्यावरण मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान औद्योगिक परियोजनाओं को पर्यावरण मंजूरी न दिए जाने के कारण उनका ‘‘तिरस्कार’’ किया गया, जबकि ऐसा उन्होंने राहुल गांधी से संवादों के परिप्रेक्ष्य में किया था।
कुछ महीने पहले उन्होंने सोनिया गांधी को भी पत्र लिखा था और आरोप लगाया था कि उन्हें राहुल गांधी से पर्यावरण मंजूरी पर खास निर्देश मिले थे तथा अंतत: बड़ी परियोजनाएं खारिज कर दी गईं। इस रुख पर वह इस्तीफे की घोषणा करने के समय भी कायम रहीं।
उनकी टिप्पणियों को लेकर भाजपा ने राहुल पर सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला था।
राहुल गांधी ने कहा कि देश में ज्यादातर भ्रष्टाचार भूमि से जुड़ा है और दावा किया कि दूसरों ने सिर्फ समस्या की बात की जबकि कांग्रेस ने इस पर रोक लगाने के उपाय किये।
केन्द्र में और साथ ही दिल्ली में कांग्रेस सरकारों द्वारा किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरटीआई कानून और मनरेगा का जिक्र किया और साथ ही दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने दिल्ली की तस्वीर बदली है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने हालांकि यह स्वीकार किया कि कमियां हैं जिन्हें पार्टी को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 55 लाख लोगों को मालिकाना हक दिया लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। मैं चाहता हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस द्वारा दिल्ली में हर किसी को छत का अधिकार दिया जाये। ऐसा कोई न रहे जिसके सर के ऊपर कंक्रीट की छत न न हो। हम यह सपना देखते हैं और मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है तो हम पूरी दिल्ली को मालिकाना हक प्रदान करेंगे।’’
उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस का मुख्यमंत्री हुआ तो एक सप्ताह के अंदर वह ठेका मजदूरी पर रोक लगायेंगी और छह महीने के अंदर इसे स्थायी किया जायेगा।
मोदी सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेक इन इंडिया का क्या हुआ? मोदी मेक इन इंडिया की बात करते हैं और खुद यूके में बना 10 लाख का सूट पहनते हैं। मोदी सरकार को आए 7 महीने हो गए लेकिन अभी भी महंगाई बढ़ती जा रही है, सब्जियों के दाम भी बढ़ रहे हैं। पेट्रोल की कीमत कम हो रही है लेकिन महंगाई बढ़ रही है। कच्चे तेल के दाम कम हुए लेकिन आम आदमी का इसका फायदा नहीं हुआ। पैसे कहां जा रहे हैं?...पैसे मोदी के करीबी 4-5 उद्योगपतियों के पास जा रहे हैं। दिल्ली में तीस फीसदी रेप बढ़ा है, लेकिन धरने वाली पार्टी ने कोई धरना नहीं दिया..क्यों? क्योंकि भाजपा से मिली हुई है आम आदमी पार्टी। कांग्रेस की विचारधारा भाईचारे की है, इसे कोई नहीं मिटा सकता। कांग्रेस दिल्ली में सबके लिए छत का अधिकार चाहती है। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो एक हफ्ते के अंदर ठेके पर मंजूरी बंद करेंगे। बिजली की कीमत डेढ़ रुपए प्रति यूनिट कम करेंगे, पानी भी सस्ता करेंगे।

ख़बरें और भी

दिल्ली विधानसभा चुनाव-यह चुनाव जिताने का नहीं ‘ हराने ‘ का है… मोदी की राजनीति भी साफ़ हो चुकी है और अहंकार भी…
2015/02/04

मोदी बनाम केजरीवाल बन गया दिल्ली चुनाव
2015/02/04

“नसीब” से खोया “ विकास ” मिल गया
2015/02/04

दिल्ली चुनाव और दिल की बात
2015/02/04

YOGENDRA YADAV HITS OUT AT BJP FOR NOT FULFILLING PROMISES
2015/02/04

Remains of more than 20 Yazidis found in Iraq mass grave
2015/02/04

BHAGWAT MANN: BJP ‘VISION DOCUMENT’ JUST A PIECE OF PAPER
2015/02/04

बामसेफ विवाद- हम कोई नया मसीहा का निर्माण भी नहीं करना चाहते
2015/02/03

समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्द संविधान की उद्देश्यिका से गायब- हवा का रूख भांपने की कवायद
2015/02/03

आज का चुटकुल्ला/ चेक से आया हवाला का पैसा
2015/02/03

यह बीजेपी का एक और सेल्फ गोल है ? या बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक है ?
2015/02/03

“आप” को चंदा विवाद- उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की आप की मांग
2015/02/03

एक बार फिर किरण बेदी को बहस के लिए आमंत्रित किया केजरीवाल ने
2015/02/03

Kiran Bedi holds roadshow in Krishna Nagar, says vision document to be released today afternoon
2015/02/03

भाजपा की मदद के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़- केजरीवाल का आरोप
2015/02/03

“आप” का चंदा विवाद-केजरीवाल की सरकार को चुनौती, एक्शन लो
2015/02/03

“आप” का चंदा विवाद- बीजेपी के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट का काम- दिग्विजय सिंह
2015/02/03

अब तो मोदी का ‘नसीब’ भी दांव पर
2015/02/02

ठेंगे पे सियासत … लफ़्फ़ाज़ी की हुकूमत !
2015/02/02

सफाई कर्मियों की मजदूरी लूटने वाले ठेकेदार को उम्‍मीदवार बना पुरस्‍कृत किया भाजपा ने !
2015/02/02

भारतीय लोकतंत्र के ध्वंस की दिशा में एक और बड़ा कदम आप का घोषणापत्र
2015/02/02

आप’ से नहीं बचेगी धर्मनिरपेक्षता
2015/02/02

मोदी के शाही मिशन को झटका, किरण बेदी के खिलाफ बगावत
2015/02/02

मोदी और केजरीवाल पर जोरदार हमले के साथ सोनिया के चुनावी प्रचार का आगाज़
2015/02/02

पत्रकारिता की कहानियां- महान अमीर ने अखबार निकाला
2015/02/02

GOING TO SEND A LEGAL NOTICE AND RTI APPLICATION ON Padma Awards 2015
2015/02/01

दिल्ली में दावं पर भाजपा का ‘ किरण दावं’
2015/02/01

बाजार में बिकते हुए बामसेफ भवन को नये अध्यक्ष की तलाश और गांधी जैसे हश्र की चेतावनी भी जारी
2015/02/01

“ भागवत ” बनाम “मोहन”-मंदिरों में आर्य समाजी यज्ञ के साथ-साथ आजकल क्‍या हो रहा है ?
2015/02/01

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नहीं चलेगा भाजपा का कम्युनल कार्ड, आप करेगी क्लीन स्वीप-केजरीवाल (देखें वीडियो)