मेरठ : फाड़े योगी के पोस्टर, लगे मुर्दाबाद के नारे, डॉ. अंबेडकरके अपमान का आरोप
मेरठ : फाड़े योगी के पोस्टर, लगे मुर्दाबाद के नारे, डॉ. अंबेडकरके अपमान का आरोप
Protest against CM Yogi in Meerut
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ दौरे पर पहुंचे थे, लेकिन वहां एक चूक से दलित समुदाय भड़क गया और उन्होंने मुख्यमंत्री के जाने के बाद जमकर बवाल काटा।
दरअसल मेरठ शहर में शेरगढ़ी नाम की एक दलित बस्ती में जाकर योगी ने लोगों से मुलाकात की थी, लेकिन यहां योगी भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर फूल चढ़ाना भूल गए (या जानबूझकर नहीं चढ़ाए?)। जिससे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और नाराज़ लोगों ने मुख्यमंत्री योगी और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के पोस्टर भी फाड़ दिए और शराब की एक दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की।
इन लोगों का आरोप था कि योगी आदित्यनाथ दलित विरोधी हैं।
दरअसल, इस जगह की यह परंपरा रही है कि कोई भी महत्वपूर्ण व्यक्ति जब इस बस्ती में आता है, तो सबसे पहले अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करता है और उसके बाद मोहल्ले में जाता है। लेकिन योगी ऐसा नहीं कर पाए। इससे लोग नाराज हो गए और कुछ लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अंबेडकर की मूर्ति को नजरअंदाज करके योगी ने उनके सबसे बड़े महापुरुष का अपमान किया है।


