मैं मुसलमान हूँ, इसलिए मेरी निंदा की जा रही है- आज़म खान (देखें वीडियो)
मैं मुसलमान हूँ, इसलिए मेरी निंदा की जा रही है- आज़म खान (देखें वीडियो)
आज़म खान ने पेरिस हमले पर दी सफाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खान ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले दिनों हुए आतंकवादी हमलों पर की गई टिप्पणी पर अपने रुख को स्पष्ट किया है।
खान ने कहा कि वह एक मुस्लिम हैं, इसलिए उनकी निंदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्या किसी ने जस्टिस काटजू की भी निंदा की? जबकि जस्टिस काटजू ने जिन कठोर शब्दों का प्रयोग किया, गहम वो शब्द प्रयोगकर भी नहीं सकते।
सपा नेता ने कहाकि क्योंकि मैं मुसलमान हूँ, मैं कमजोर हूँ, इसलिए मेरी निंदा कीजासकती है, लेकिन जस्टिस काटजू बड़े पिताके बेटे हैं, जस्टिस हैं, इसलिए उन्हें माफी है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी तरह के विवादास्पद शब्द का प्रयोग नहीं किया है।
खान ने कहा था कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में हाल ही में आतंकवादियों ने जो किया वह निहायत गलत है, लेकिन अमेरिका और रूस द्वारा तेल के कुंओं पर कब्जा करने के लिए अरब देशों पर हमले करके बेगुनाहों का कत्लेआम किया जा रहा है। यह हरकतें भी पेरिस हमलों जितनी ही गलत हैं।
उन्होंने कहा कि तेल की भूख की वजह से पश्चिमी देशों ने इराक, लीबिया, सीरिया और अफगानिस्तान को पहले ही बरबाद कर दिया है। पेरिस पर हमले वाकई निंदनीय हैं, लेकिन उनकी मीमांसा करने से पहले यह भी देखा जाना चाहिए कि माचिस की पहली तीली किसने जलाई थी। क्या फ्रांस ने जोकल बमबारी की है उसमें बेगुनाह बच्चे, औरतें और आम नागरिक नहीं मारे गए। फौजों की लड़ाई फौजों से होनी चाहिए, सरकारों की लड़ाई सरकारों से, लेकिन जनता पर हमले नहीं होने चाहिए।
श्री खान ने कहा कि फ्रांस पर हमलों की निंदा सबने की, क्या फ्रांस के हमलों की निंदा नहीं होनी चाहिए। लोग सुपर पॉवर्स की निंदा क्यों नहीं करते? यदि ऐसा हीरहा तो येसुपर पॉवर्स तीसरा विश्व युद्ध छिड़वा देंगी।
// < !
var ven_video_key="NzEwNjUyfHwxNzE2fHw2MjR8fDEsMiwx";
var ven_width="405″;
var ven_height="325″;
//


