मैं यश चोपड़ा से प्रेरित फिल्म बनाना चाहता हूं - योगेश कुमार
मैं यश चोपड़ा से प्रेरित फिल्म बनाना चाहता हूं - योगेश कुमार
सहायक निर्देशक से निर्माता बनने जा रहे योगेश कुमार ने एक निजी इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह यश चोपड़ा के स्वर्णिम युग से प्रेरित रोमांटिक फिल्मे बनाना चाहते हैं।
“दबंग” और “दबंग 2” जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक रहे योगेश कुमार अब जब फिल्म निर्माता बनने जा रहे हैं, तो वह किस तरह की फिल्मो का निर्माण करना चाहेगे, ऐसा पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं ऐसी फिल्में बनाना चाहता हूं जो लोगों को यश जी द्वारा बनाई गई फिल्मों की याद दिलाएं। मैं उनकी कहानियों की शैली से प्रेरित हूं। आजकल फिल्में कामुक और एक्शन पर बनाई जा रही हैं, लेकिन यश जी की फिल्मों में रोमांस था, जो हमें अब नजर ही नहीं आता हैं, मैं उसे वापस लाना चाहुगा”
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके मन में कोई कहानी या स्क्रिप्ट है, तो योगेश ने कहा, "मैं सही स्क्रिप्ट की तलाश में हूं, मैं सिर्फ कुछ बनाने के लिए फिल्म नहीं बनाना चाहता. मुझे कुछ ऐसा बनाना हैं, जिसे लोग प्यार करे और पसंद करे! फिल्म में काफी पैसे और बहुत मेहनत लगती हैं, और जब आपका किसी स्क्रिप्ट में आत्मविश्वास नहीं हो तो आप इस तरह की फिल्म नहीं बनाना चाहेगे. लेकिन इस साल मैं एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहा था और जल्द ही मैं पोर्जेक्ट की डिटेलस की घोषणा करूंगा।"
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और रॉयल चैलेंजरस की टीम के साथ योगेश ने एक अड़ पर भी काम कर चुके हैं, और जब उन्हें एड फिल्म के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "मैं रॉयल चैलेंजरस टीम के साथ काम करके बहुत खुश और उत्साहित हूं। मैं इस आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजरस समर्थक हूं। मैं विराट का एक बड़ा फेन रहा हूँ, और उनके साथ काम करना और पूरी टीम के साथ करना, मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है”.
योगेश एक सहायक निर्देशक के तौर पर काफी फिल्मो में काम कर चुके हैं जैसे की प्रेम रतन धन पायो, आई लव न्यूयॉर्क, जय हो, और दबंग 2!
आजकल योगेश आईपीएल टीवी प्रोमोस के ब्रांड प्रमोशन में काफी काम कर रहे हैं, ब्रांड्स जैसे मैकडॉवेल का नंबर 1 यारी, रॉयल चैलेंजर्स और म्यूजिक वीडियो पर भी काफी काम कर रहे हैं।
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8763864077″>


