मॉब लिंचिंग : शहर का कानून अँधा है खुल कर शिकार करें

—————

जंगल में शिकार पर पाबंदी है

न करें

कानून सख़्त है

शहर में करें

अकेले घात लगा कर करें

घर में घुस कर करें

भीड़ में करें

हाँका डालकर करें

आग लगा कर मारें

डुबाकर मारें

रेल में,जेल में करें

कट्टे लाठी से करें

पीट पीट कर करें

जैसा जी चाहे करें

शहर का कानून अँधा है

खुल कर शिकार करें

जसबीर चावला