मोदीजी, क्या हमारी भारत माता में ये माँ शामिल नहीं है ?

नई दिल्ली। जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की बरामदगी की माँग कर रही नजीब की माँ के साथ पुलिस दुर्व्यवहार पर कांग्रेस ने पूछा है कि क्या
मोदीजी, क्या हमारी भारत माता में ये माँ शामिल नहीं है ?
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कांग्रेस के आधिकारिक हैण्डल पर ट्वीट किया गया है –
पहले रोहित की माँ, फिर निर्भया की माँ, अब मोदी सरकार ने नजीब की माँ पर अत्याचार किया है। अगली माँ किसकी है?
बता दें कल दिल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान जो फुटेज सोशल मीडिया में आईं उसमें पुलिसकर्मी नजीब की माँ को घसीट रहे हैं।
आज ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा था, -
“वर्तमान शासन में लोकतंत्र अंधकारमय दिनों से गुजर रहा है। राज्य सत्ता का दुरुपयोग करते हुए इस सरकार के सभी प्रयास हमारी मौलिक स्वतंत्रता को दबाने के लिए हो रहे हैं। इस तरह के खतरनाक इरादों को विफल करने के लिए हमारा संकल्प सिर्फ मजबूत होगा।”

First it was Rohith's mother. Then Nirbhaya's mother. Now Modi Govt assaults Najeeb's mother. Whose mother is next?#DarkestHourOfDemocracy pic.twitter.com/06pzwr6KcT
— INC India (@INCIndia) November 7, 2016