मोदीजी राजनीतिक दलों में आरटीआई लागू करवा दीजिए, मालूम पड़े बीजेपी पर पैसा आया कहाँ से
मोदीजी राजनीतिक दलों में आरटीआई लागू करवा दीजिए, मालूम पड़े बीजेपी पर पैसा आया कहाँ से
मोदीजी राजनीतिक दलों में आरटीआई लागू करवा दीजिए, मालूम पड़े बीजेपी व अन्य पर पैसा आया कहाँ से
प्रेम गुप्ता
बस मोदी जी आप ये काम भी पहले कीजिये
आपकी पार्टी बीजेपी समेत सभी पार्टियों में सूचना के अधिकार का कानून लागू करवा दो, क्योंकि आम जनता अब जानना चाहती है आपकी और अन्य पार्टियों के पास कितना पैसा है ? इतना पैसा आया कहाँ से है और खर्च किस पर किये जाते हैं ?
आज तक आप लोगों ने इसका कभी कोई जवाब नहीं दिया है उल्टा इससे बचने का प्रयास किया है इसीलिए राजनीतिक दलों में आर्थिक पारदर्शिता आज भी नहीं है।
और इसका सबसे बड़ा कारण हैं आप और आपकी सरकार क्योंकि केंद्रीय सूचना आयोग के कहने पर भी आपकी पार्टी समेत अन्य पार्टियों ने इसे नहीं माना है और सुप्रीम कोर्ट में भी आप ही की सरकार ने हलफनामा दे रखा है कि राजनीतिक दल सूचना के अधिकार कानून के दायरे में नहीं आने चाहिए।
अगर आपको देश की वाकई चिंता है और चाहते हैं देश से काले धन का नामोनिशान मिटे तो अपने घर में भी शुरुआत करें।
भक्तों की लाइन लगोगे तो भक्ति की ही बात सुनाई देगी,
आम जनता के लाईन में लगोगे तो टींसे "आहें" महसूस होगी जो दिल से निकलता है और आवाज़ भी नही करता।
प्रेम गुप्ता की फेसबुक टिप्पणियाँ


