मोदी अपने पद की गरिमा का खयाल रखो- नीतीश ने लिखा खुला पत्र
मोदी अपने पद की गरिमा का खयाल रखो- नीतीश ने लिखा खुला पत्र
पटना। जनता दल (यू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिख कर, मोदी के उनके 'डीएनए' के संदर्भ में दिए गए बयान पर आपत्ति जताते हुए इस इसे वापस लेने की मांग की है।
नीतीश ने इस खुले पत्र को ट्विटर पर भी पोस्ट किया है।
नीतीश कुमार ने पत्र में लिखा है, "कुछ दिनों पहले बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आपने मेरे डीएनए पर जो टिप्पणी की, उससे मुझे और समाज के एक बड़े तबके को गहरी ठेस पहुंची है। मेरा मानना है कि आपके इन शब्दों से न सिर्फ बिहार बल्कि राज्य से बाहर रहने वाले लोगों ने भी खुद को अपमानित महसूस किया है।"
जद (यू) नेता ने लिखा, "कुछ दिनों में आप फिर बिहार आने वाले हैं। मैं आपको उन सभी लोगों की ओर से यह पत्र लिख रहा हूं, जो आपकी इस टिप्पणी से आहत हुए हैं। यह आम विचार है कि आपके द्वारा की गई यह टिप्पणी आपके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।"
नीतीश कुमार ने लिखा है कि ऐसे बयानों से इस धारणा को और बल मिलता है कि आप (प्रधानमंत्री) और आपकी पार्टी बिहारवासियों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा, "आपके सचेत विवेक ने इन वक्तव्यों की गंभीरता को कैसे नहीं समझा?"
पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अपने शब्दों को वापस लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसा करने से लोगों की आहत भावनाओं को राहत मिलेगी, जिससे आपके प्रति लोगों का सम्मान बढ़ेगा।
याद होगा कि मोदी ने पिछले महीने मुजफ्फरपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि एक समय नीतीश ने न्योता देकर भोज रद्द कर दिया। इसके बाद 17 वर्ष का भाजपा-जद (यू) गठबंधन तोड़ दिया। उस समय उन्हें दुख हुआ था, लेकिन जब उन्होंने जीतन राम मांझी जैसे महादलित के साथ भी ऐसा किया, तब उन्होंने सोचा की उनके राजनीतिक डीएनए में ही कुछ गड़बड़ है।
इस पत्र के संबंध में नीतीश कुमार ट्विटर पर शाम 5 बजे लाइव प्रश्नों के उत्तर देंगे।
Sharing my Open Letter to @NarendraModi about his comment on my DNA http://t.co/x1qypoZEus pic.twitter.com/dFekhbpLjI
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 5, 2015
I’ll take questions regarding my open letter to @Narendramodi on my DNA via live chat on Twitter today between 5 and 7PM #NKLetterToModi
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 5, 2015
Looking forward! https://t.co/TsVzsL0aL7
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 5, 2015


