मोदी का जादू बस टेलिविजन और गुजरात में चलता है
मोदी का जादू बस टेलिविजन और गुजरात में चलता है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री अखिलेश सिंह यादव का कहना है कि मोदी का जादू बस टेलिविजन और गुजरात में चलता है।
बीते गुरुवार अखिलेश यादव ने बेंगलुरु में कहा कि मोदी को भाजपा की चुनाव समिति का चेयरमैन बनाये जाने से यूपी में कोई जादू नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि मोदी उत्तर प्रदेश की राजनीति से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। वह जानते हैं कि यूपी की जनता क्या चाहती है।
अखिलेश ने संवाददाताओं से कहा, 'मोदी की पदोन्नति और उनका जादू उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं कर पायेगा। उनको उत्तर प्रदेश की राजनीति की असलियत मालूम है। राज्य की जनता उन्हें ठीक से जानती भी नहीं। उनका जादू बस टेलिविजन और गुजरात में चलता है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।'
Next Story


