जनता कभी गलत नहीं होती,यह धारणा गलत है।

जगदीश्वर चतुर्वेदी

अंतत: योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री बने! हमने जो कुछ लिखा वह सिद्ध हुआ। यूपी में बहुसंख्यकवाद की जीत हुई, सबसे ज्यादा क्रिमिनल केस के अभियुक्त को मुख्यमंत्री बनाकर पीएम मोदी ने अपनी राजनीतिक साख खत्म कर दी। बहुसंख्यकवाद और अपराधीकरण मार्च ऑन ! मार्च ऑन!

किसानों की कर्ज माफी का दो लाइन का प्रस्ताव पास क्यों नहीं कराया योगी ने! कई पन्ने की प्रेस रिलीज पढ़ते रहे! मंत्रीमंडल की अनौपचारिक बैठक औपचारिक करने से कौन रोक रहा था ? मोदी की आवाज बंद है! एक मुख्यमंत्री से इतना डर क्यों ? कब होगी मंत्रीमंडल की बैठक ? किसान बेचैन हैं ,इतने दिन हो गए चुनाव परिणाम आए लेकिन कर्ज माफी के फैसले का कहीं अता पता नहीं ! कहीं यह जुमला तो नहीं!!

मायावती और यादववंश के भ्रष्टाचार पर चीख़ने वाले भाजपा नेताओं के हाथ में यूपी में सत्ता की बागडोर है, देखते हैं ये दो परिवार कब जेल में पहुँचते हैं,साथ ही हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की धरपकड़ कब शुरू होती है!

जो मुसलमान भाजपा में अपने हित सुरक्षित देखकर वोट देकर आए थे वे जरा सीएम के आईने में अपने को देखें? अगले कुछ ही दिनों में मुसलमानों के लिए रोजगार कटौती की नई खेप आने वाली है, शांति से रहें, पांच बार नमाज़ पढ़ें, धर्मनिरपेक्ष दलों से दूर रहें!!

यह पहली बार हुआ है कि नाथ सम्प्रदाय के किसी योगी ने राजपद संभाला हो। यह योगी सम्प्रदाय की नीतियों का अतिक्रमण है! यह लोकतंत्र के विलक्षण आकर्षण का दुष्परिणाम है! यह अम्बेडकर की रूह का भारत से बहिर्गमन है!

जनता मोदी की सुन रही है, टीवी मोदी की कह रहा है,आप-हम फालतू हलकान काहे को हो रहे हैं, नियंत्रित कम्युनिकेशन इसे ही कहते हैं।

संस्कृति में संघ के मानक हैं गजेन्द्र चौहान! राजनीति में योगी आदित्य नाथ! ये बटुक युग के हीरो हैं! अब करो बहस और महानता की खोज!