गाजियाबाद। वजूद मोर्चा के संयोजक मु. यूसुफ अली खान ने भारतीय जनता पार्टी से अनुरोध किया है कि वह नरेंद्र मोदी की पतंग में महमूद मदनी का माँझा प्रयोग न करे।

आज यहाँ एक पर्चा जारी करते हुए श्री खान ने कहा कि भाजपा और उसका मातृ संगठन आरएसएस मुसलमानों को वोट बैंक होने का आरोप जड़ता रहता है और अब नरेंद्र मोदी की पतंग उड़ाने के लिए महमूद मदनी के माँझे का प्रयोग कर रहा है ताकि मुसलमान उसकी पतंग काटने के लिए अपने माँझे का प्रयोग करने के लिए विवश हो जाए। उन्होंने कहा कि जब मुसलमानों पर वोट बैंक होने का आरोप चस्पा है ही तो मुसलमानों को भी वोट बैंक बनने में क्या ऐतराज है ? बेहतर है कि मुसलमान स्वयं को 2014 में एक अच्छा वोट बैंक साबित कर ही दें।

श्री खान ने कहा कि भाजपा को नफ़रत की राजनीति छोड़कर देश को बनाने और संवारने के लिए काम करना चाहिए और मदनी जैसे लोगों को भी अल्लाह की इबादत और कौम की तालीम की तरफ ध्यान देना चाहिए न कि सियायत की तरफ।