नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की नई नवेली सरकार का मंत्रिमंडल विवादों में घिर गया है। कांग्रेस ने मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर जबर्दस्त हमला बोला है।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने ट्वीट किया है कि मोदी का मंत्रिमंडल कैसा गजब है कि मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी स्नातक भी नहीं हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की साइट पर सुश्री ईरानी का हलफनामा देखने को कहा है।

श्री माकन ने सवाल उठाया है कि कैसा मंत्रिमंडल है जिसमें 10 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों का कोई प्रतिनिधित्व ही नहीं है।

रक्षा नीति पर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अजय माकन ने कहा है कि यह कैसा मोदी का मंत्रिमंडल है? लगभग हर चुनावी सभा में मोदी ने चीन, पाकिस्तान व अन्य को चुनौती दी लेकिन एक रक्षा मंत्री नहीं बना सके।

#MyPMNaMo,#ModiMinistry

#swearinginceremony