नई दिल्ली। वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नरेंद्र मोदी के निर्वाचन को कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अजय राय ने अदालत में चुनौती दी है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में नरेंद्र मोदी के वाराणसी से निर्वाचन को अवैध घोषित करने की मांग करते हुए अजय राय की ओर से याचिका दाखिल की गई है। श्री राय वाराणसी से कांग्रेस के प्रत्याशी थे और पराजित रहे ते जबकि नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी थे, वे विजयी रहे और आजकल भारत के प्रधानमंत्री हैं।
#Varanasi Congress candidate #AjayRai file petition in Allahabad HC challenging election of PM #NarendraModi from the constituency

— All India Radio News (@airnewsalerts) July 1, 2014