मोदी ने ब्राह्मणों को ललकारा है, मोदी को सबक सिखाएगा ब्राह्मण समाज
लखनऊ। ब्राह्मण युवजन सभा कल यानी सोमवार 21 अप्रैल को मोदी के घर में ही उनका ब्राह्मण विरोधी चरित्र उजागर करेगी। अहमदाबाद के पाटन जिले में आयोजित होने वाली इस सभा में हजारों ब्राह्मणों के शामिल होने की खबर है।
ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल द्विवेदी ने बताया कि मोदी ने ब्राह्मणों की घोर उपेक्षा की है। 2002 में तत्काल्लीन गृहमंत्री हरेन पंड्या की हत्या का आरोप, सिविल सेवा के दर्जनों पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों का उत्पीड़न गुजरात सरकार द्वारा सिर्फ इसलिए कियास गया क्योंकि वो ब्राह्मण थे। संजीव भट्ट, प्रदीप शर्मा जैसे कइ उदाहरण मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से लगातार 7 बार सांसद रहे हरिन पाठक का टिकट काटकर मोदी ने ब्राह्मणों को ललकारा है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के ब्राह्मण नेताओं की हालत किसी से छुपी नहीं है। कलराज मिश्र, मुरली मनोहर जोशी, केशरी नाथ त्रिपाठी की उपेक्षा ब्राह्मणों को बर्दाश्त नहीं।
श्री द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सुषमा स्वराज, गोविन्दाचार्य जैसी लंबी श्रृंखला है जो मोदी की उपेक्षा और ब्राह्मण विरोध के शिकार हैं। यहाँ तक कि अटल जी की भतीजी करुणा शुक्ल तक मोदी की ब्राह्मण विरोधी नीति का शिकार हुयी हैं। ब्राह्मण समाज मोदी को सबक सिखाएगा।
मोदी को चेतावनी देते हुए ब्राह्मण नेता ने कहा की मोदी ने ब्राह्मणों का ठीक उसी तरह अपमान किया है जैसे नन्द वंश के शाशक ने चाणक्य का किया था और उसके बाद की कहानी सबको पता है। समूचे नंदवंश का नाश चाणक्य की कूटनीति ने कर दिया था। मोदी ने भाजपा की कब्र खोद दी है।