मोदी जी गंगा में डुबकी मारने से गुजरात 2002 का दाग़ नहीं धुलेगा

नई दिल्ली। काँग्रेस नेता और ब्लॉगर शहजाद पूनावाला ने कहा है कि गंगा में नोट डालने से न कालेधन का पाप धुलेगा न डुबकी मारने से गुजरात 2002 का दाग़ धुलेगा।

बतादें आज उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि विमुद्रीकरण (नोटबंदी) के बाद गरीब लोग चैन की नींद सो रहे हैं और अमीर लोग नींद की गोलियां खरीदने के लिए यहां वहां भटक रहे हैं। लेकिन मैं यूपी में विकास करके ब्‍याज समेत प्‍यार लौटाउंगा। गंगा में नोट बहाकर भी पाप नहीं धुलेंगे।

शहजाद पूनावाला ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा -

“मोदी जी गंगा में नोट डालने से न कालेधन का पाप धुलेगा न डुबकी मारने से गुजरात२००२ का दाग़ धुलेगा #Ghazipur #नोट_नहीं_PM_बदलो #Modi”

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कहा था कि भाजपा समर्थित रेड्डी बंधु एक शादी पर 500 करोड़ रुपए खर्च करेंगे।

उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी भाजपा के माफिया रेड्डी बंधुओं पर एक शादी में 500 करोड़ रुपए काला धन खर्च करने पर कार्रवाई करेंगे?

मोदी जी गंगा में नोट डालने से न कालेधन का पाप धुलेगा न डुबकी मारने से गुजरात२००२ का दाग़ धुलेगा #Ghazipur #नोट_नहीं_PM_बदलो #Modi
— Shehzad Poonawalla (@Shehzad_Ind) November 14, 2016

#नोट_नहीं_PM_बदलो .....मेरे कुछ सवाल #इन_पर_क्यों_खामोश_मीडिया ???
BJP backed Reddy brothers will spend ₹500 cr on one wedding #Blackmoney https://t.co/PmXBuKrvf2
— Shehzad Poonawalla (@Shehzad_Ind) November 14, 2016

#ShivSena #AkaliDal allies of Modi govt q10ed #DeMonetisation Will AmitShah & Modi call them terror/blackmoney supporters? #IAmWithModi lol https://t.co/FLzg94qiGO
— Shehzad Poonawalla (@Shehzad_Ind) November 14, 2016