मोदी नहीं, बोदी सरकार
मोदी नहीं, बोदी सरकार
कमलजीत अविनाशी
चण्डीगढ़। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता से झूठे वायदे करके मोदी सरकार में आए थे, लेकिन अभी तक एक भी वायदा पूरा नहीं कर पा रहे हैं। मैं तो इसे मोदी सरकार नहीं बल्कि बोदी सरकार कहूंगा।कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन करवाने आए हुड्डा ने लोगों से अपील की कि कांग्रेस प्रत्याशियों को जितवा दो तो मैं तीसरी बार फिर से आपका राज ला दूंगा। कांग्रेस के एमएलए चुनकर विधान सभा में भेजो ताकि एक मजबूत दीवार बने और आपकी सरकार चले।
हरियाणवी अंदाज में सीएम ने लोगों से कहा कि- मैं किसे के काबू का ना हूं, सिर्फ थारे काबू का ही हूं। भाजपा की केंद्र सरकार के बारे में सीएम ने कहा कि उन्होंने रेल किराया बढ़ा दिया, इससे कोयला महंगा होगा। कोयले से बिजली महंगी होगी और बिजली महंगी होने का मतलब किसान पर सीधा बोझ पडऩा है।
सीएम पर लगाया आचार संहिता तोड़ऩे का आरोप
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेसी आचार संहिता का खुलेआम उल्लघंन कर रहे हैं। लेकिन अधिकारियों को कुछ नहीं दिखाई देता। यह आरोप इनेलो प्रत्याशी संतीश नांदल ने लगाए। नामांकन करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत के दौरान नांदल ने कहा कि सीएम आवास के बाहर और शहर में कई जगह कांग्रेस के होर्डिंग बैनर लगे हुए हैं।कांग्रेसियों के वाहनों के काफिले ने सडक़े जाम कर दी हैं, लेकिन इसके बावजूद किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। पूरी सरकारी मशीनरी सीएम और अन्य कांग्रेसी प्रत्याशियों को जीताने में लगी है।
-0-0-0-0-0-0-0-0-
मोदी सरकार, हरियाणवी अंदाज, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा विधानसभा चुनाव, Modi government, Haryanvi style, Bhupinder Singh Hooda, Haryana assembly elections,


